टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब के लिए भिड़ेंगे, जिसमें टीम इंडिया के अलावा, 3 अन्य देशों के कप्तान भारतीय मूल के हैं।

कनाडा की कमान दिलप्रीत बाजवा के हाथों में है, जिनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। वहीं, गुजरात के आणंद में जन्मे मोनांक पटेल यूएसए की कप्तानी कर रहे हैं। भारत छोड़ने से पहले, बाजवा ने पटियाला के खिलाफ अंडर-19 मैच में 130 रन बनाए थे।

मोनांक गुजरात की अंडर-16 और अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। मोनांक ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गुजरात की अंडर-19 टीम में, जबकि अक्षर पटेल के साथ अंडर-16 टीम में खेला है। साल 2013 में मोनांक ने अमेरिका में बसने का फैसला किया। वह क्रिकेट छोड़ चुके थे। वहां रेस्तरां का बिजनेस शुरू किया, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक बार फिर इस खेल से जोड़ दिया।

ओमान की टीम में ज्यादातर पाकिस्तान और भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। इस टीम की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में है। पंजाब के लुधियाना में जन्मे जतिंदर सिंह ने साल 2015 में ओमान की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

आइए, जानते हैं कि इस विश्व कप में अन्य टीमों में भारतीय मूल के कौन-कौन खिलाड़ी हैं:

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, हर्ष ठाकर, जसकरणदीप बुट्टर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोवा, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, रविंदरपाल सिंह और युवराज समरा।

यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, नोस्युष केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शुभम रंजने, साईतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति और हरमीत सिंह।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, आशीष ओडेडरा, करण सोनावले, जय ओडेडरा और जितेन रामानंदी।

यूएई: अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, सिमरनजीत सिंह, सोहैब खान, हर्षित कौशिक और मयंक कुमार।

न्यूजीलैंड: ईश सोढ़ी, रचिन रवींद्र।

वेस्टइंडीज: गुडाकेश मोती।

साउथ अफ्रीका: केशव महाराज।

नीदरलैंड: आर्यन दत्त।

इटली: जसप्रीत सिंह।

–आईएएनएस

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com