ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की स्थिति के मुताबिक खुद को ढाल कर बल्लेबाजी करने में है। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म पुणे, महाराष्ट्र, में 31 जनवरी 1997 को हुआ था। 5 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था और हर गुजरते दिन के साथ उनका इस खेल के प्रति जुनून बढ़ता चला गया। 11 साल की उम्र में गायकवाड़ का दाखिला वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी में कराया गया। इस अकादमी ने गायकवाड़ में मौजूद बड़े क्रिकेटर को बाहर निकाला। कड़ी मेहनत करने वाले गायकवाड़ ने महाराष्ट्र की तरफ से अंडर-14 और अंडर-16 खेला था। वह महाराष्ट्र के लिए अंडर-19 भी खेल चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक सीएसके की नजर पड़ी। दिसंबर 2018 में सीएसके ने गायकवाड़ को अपने साथ 20 लाख रुपये में जोड़ा था। इंजरी की वजह से गायकवाड़ 2019 का सेशन नहीं खेल सके। 2020 में गायकवाड़ ने 6 आईपीएल मैच खेले और 3 अर्धशतक लगाते हुए 204 रन बनाए। इन 6 मैचों में गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से सीएसके मैनेजमेंट और खासतौर पर एमएस धोनी का भरोसा जीत लिया। 2021 सीजन से सीएसके ने गायकवाड़ को अपना नियमित ओपनर बना लिया।

2021 में गायकवाड़ ने 16 मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 635 रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम के भविष्य के रूप में देखा जाने लगा। 2022 में 14 मैचों में 368 रन, 2023 में 16 मैचों में 590 रन, 2024 में 14 मैचों में 583 और 2025 में 5 मैचों में 122 रन गायकवाड़ के बल्ले से निकले। गायकवाड़ मौजूदा समय में संजू सैमसम के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी (18 करोड़) हैं। टीम ने 2024 में उन्हें कप्तान भी नियुक्त कर दिया था।

सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी क्षमता को प्रदर्शित करने का बड़ा मौका दिया है। सीएसके के साथ गायकवाड़ की पारी भी बेहतरीन चल रही है, लेकिन सीएसके के साथ मिली सफलता को गायकवाड़ भारतीय टीम के लिए नहीं दोहरा सके हैं। इसकी वजह उन्हें भरपूर मौका न मिलना है।

28 जुलाई 2021 को टी20 और 6 अक्टूबर 2022 को वनडे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले गायकवाड़ को अब तक टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। अब तक खेले 9 वनडे मैचों की 8 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत 228 रन और 23 टी20 मैचों की 20 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 633 रन उन्होंने बनाए हैं। गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है। गायकवाड़ ने अपनी आखिरी वनडे पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। उनके नाम पर तभी विचार होता है जब कोई खिलाड़ी इंजर्ड हो।

भारतीय टीम में लगातार मौका न मिलने पर निराश होने की जगह गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में खुद को व्यस्त रखते हैं और हर फॉर्मेट में हर टूर्नामेंट खेलते हैं। महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गायकवाड़ ने अब तक 44 प्रथम श्रेणी मैचों की 74 पारियों में 9 शतक और 17 अर्धशतक की मदद से 3,212 रन बनाए हैं। वहीं 99 लिस्ट ए मैचों में 20 शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 5,060 रन बना चुके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में वह दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 220 रन है। घरेलू क्रिकेट में वह महाराष्ट्र की कप्तानी करते हैं।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में प्रभावी प्रदर्शन के बावजूद और तीनों फॉर्मेट में दक्ष होने के बावजूद गायकवाड़ को भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार है।

–आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

कर्नाटक: मैसूरु में एनसीबी का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com