ओलंपिक (पुरुष हॉकी) : सोना हाथ से फिसला, अब कांसा बचाने की तैयारी

टोक्यो, 3 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय हॉकी टीम के पास 1980 के मास्को ओलंपिक के बाद पहली बार ओलंपिक फाइनल खेलने और गोल्ड मेडल जीतने का मौका था लेकिन उसने बेल्जियम के हाथों सेमीफाइनल मैच 2-5 से गंवाते हुए ये मौके गंवा दिए। अब भारतीय टीम कांस्य जीतने का प्रयास करेगी, जो उसने अंतिम बार 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में जीता था। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच पर खेले गए इस मैच में एक समय भारत 2-1 से आगे था लेकिन दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैक फ्लिकरों में से एक एलेक्सजेंडर हेंडरिक्स (19वें, 49वें, 53वें) की शानदार हैट्रिक के दम पर मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम ने भारत को एकतरफा हार को मजबूर कर दिया।

बेल्जियम की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। वह हालांकि अब तक स्वर्ण नहीं जीत सकी है। साल 2016 के रियो ओलंपिक खेलों के फाइनल में उसे अर्जेटीना के हाथों 2-4 से हार मिली थी।

साल 1980 में अपने ओलंपिक इतिहास का आठवां स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम को अब कांस्य के लिए प्रयास करना होगा। भारत का यह मैच किससे होगा, इसका फैसला जर्मनी और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के बाद हो जाएगा। वहीं इस मैच के विजेता से बेल्जियम भिड़ेगा।

बहरहाल, मैच का पहला गोल बेल्जियम की ओर से हुआ। यह गोल लोइक फेनी लुपर्ट ने दूसरे मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर किया। मैच शुरु होने के साथ ही भारत पीछे हो चुका था।

भारतीय टीम दबाव में थी। लेकिन इस दबाव से निकलकर सातवें मिनट में गोल कर हरमनप्रीत सिंह ने मैच में रोमांच ला लिया। हरमनप्रीत ने यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर किया। अब स्कोर 1-1 हो चुका था।

इसके बाद कप्तान मंदीप सिंह खुद मोर्चा सम्भाला और नौवें मिनट में एक बेहतरीन फील्ड गोल के जरिए भात को 2-1 से आगे कर दिया।

पहले ही क्वार्टर में पिछड़ने के बाद बेल्जियम ने बराबरी के लिए हमला तेज कर दिया। इस क्रम में उसे 19वें मिनट में सफलता मिली। एलेक्सजेंडर रॉबी हेंडरिक ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने अचानक ही रफ्तार पकड़ी और 49वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर हेंडरिक्स ने गोल कर 3-2 की लीड दिला दी। तीसरे क्वार्टर और चौथे क्वार्टर की शुरुआत तक बेल्जियम ने 7 पेनाल्टी कार्नर हासिल किए।

अंतिम समय में भारत की रक्षापंक्ति में सेंध लग चुकी थी। बेल्जियम को लगातार पेनाल्टी कार्नर मिल रहे थे। इसी क्रम में उसने 53वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिस पर गोल कर हेंडरिक्स ने अपनी टीम को 4-2 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी।

बेल्जियम की टीम इसके बाद भी नहीं रुकी और अंतिम मिनट में एक और गोल करते हुए 5-2 की लीड ले ली। बेल्जियम के लिए यह गोल डोमिनिक डॉहमैन ने 60वें मिनट में किया।

भारत ने म्यूनिख ओलंपिक में पाकिस्तान के हाथों सेमीफाइनल मुकाबला 0-2 से गंवाने के बाद कांस्य पदक के मुकाबल में नीदरलैंडस को 2-1 से हराया था। इसके बाद भारत ने सीधे मास्को में गोल्ड जीता लेकिन बीते 41 साल से भारत की झोली खाली है। अब देखने वाली बात यह है कि इस झोली में कांस्य भी आती है या नहीं।

–आईएएनएस

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

editors

Read Previous

अमरिंदर ने पीएम मोदी के फैसले का किया स्वागत, बोले- भाजपा के साथ काम करने को लेकर आशान्वित

Read Next

चुनाव में हार के डर से सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया : कांग्रेस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com