भारत का संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नागपुर । संविधान दिवस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा संविधान ऐसा है, जिसने हर व्यक्ति को आवाज दी है। हर व्यक्ति को अस्तित्व का और अपने सपने पूरे करने का अधिकार दिया है। भारत का संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।

उन्होंने भारतीय संविधान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की कही बात का समर्थन किया। दरअसल, सीएम फडणवीस ने यह बात पीएम मोदी की तरफ से देशवासियों को लिखे उस पत्र को लेकर कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान ने इतना अधिकार दिया है कि मुझ जैसे पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को भी प्रधानमंत्री बना दिया।

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस पर देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि 26 नवंबर हर भारतीय के लिए बहुत गौरवशाली दिन है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। इसलिए एक दशक पहले, साल 2015 में एनडीए सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि हमारा संविधान एक ऐसा पवित्र दस्तावेज है, जो निरंतर देश के विकास का सच्चा मार्गदर्शक बना हुआ है। ये भारत के संविधान की ही शक्ति है जिसने मुझ जैसे गरीब परिवार से निकले साधारण व्यक्ति को प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचाया है। संविधान की वजह से मुझे 24 वर्षों से निरंतर सरकार के मुखिया के तौर पर काम करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है, साल 2014 में जब मैं पहली बार संसद भवन में प्रवेश कर रहा था, तो सीढ़ियों पर सिर झुकाकर मैंने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को नमन किया। साल 2019 में जब चुनाव परिणाम के बाद मैं संसद के सेंट्रल हॉल में गया था, तो सहज ही मैंने संविधान को सिर माथे लगा लिया था।

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आज फिल्मी अंदाज सामने आया। उन्होंने एक जनसभा में कहा कि “एक बार कमिटमेंट कर दी तो मैं खुद की भी नहीं सुनता।”

दरअसल, एकनाथ शिंदे बुधवार को वाशिम के मालेगांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान उन्होंने फिल्मी अंदाज में एक मशहूर डायलॉग बोलते हुए कहा, “मैं कमिटमेंट नहीं करता और अगर कमिटमेंट कर दी, तो फिर खुद की भी नहीं सुनता।” शिंदे ने कहा कि वे जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

–आईएएनएस

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया’

नई दिल्ली । भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली । लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत...

एसआईआर विवाद : ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय...

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया खाने में मिलावट का मुद्दा, बताया कैसे स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में देश में खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे एक...

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

राजस्थान : वसुंधरा राजे के समर्थन के बाद खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन तेज

जयपुर । बीकानेर में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया, जब सैकड़ों लोगों ने 363 धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल और विरोध...

झारखंड: विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

रांची । झारखंड के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की प्रोन्नति को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को...

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

admin

Read Previous

भारत का संविधान मजबूत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे नहीं बनेंगे हालात: रामदास आठवले

Read Next

अंजना सिंह ने सादगी से जीता फैंस का दिल, ‘बाखुदा तुम ही हो’ गाने पर बनाया वीडियो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com