‘तेरे इश्क में’ की बिहाइंड द सीन मस्ती, कृति सेनन, धनुष और आनंद राय का धमाकेदार अंदाज

मुंबई । अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही अभिनेता धनुष के साथ दर्शकों के बीच अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ से सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री भी फैंस की उत्सुकता कम करने में कसर नहीं छोड़ रही हैं।

अभिनेत्री कृति सेनन ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कृति, धनुष और फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय और बाकी टीम के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में सभी लोग हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं तो कुछ शूटिंग के बीच आराम करते हुए कैप्चर किए गए हैं। ये तस्वीरें फिल्म के सेट का मजेदार माहौल बयां कर रही हैं।

पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “उसे कहना, साथ गुजारे लम्हों में, हमने एक पूरी जिंदगी जी ली। आओ तस्वीरों में आज फिर से जिंदा हो जाएं।”

अभिनेत्री की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, कृति के कैप्शन से फैंस फिल्म को जोड़ रहे हैं।

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की बात करें तो इसे मशहूर निर्देशक आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जो ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी मजेदार और शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और धनुष साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धनुष का लुक और कृति की अदाकारी देख फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे रांंझणा का सीक्वल बोल रहे हैं। अब देखना होगा कि ‘तेरे इश्क में’ दर्शकों के बीच कैसी छाप छोड़ेगी।

यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

admin

Read Previous

अंजना सिंह ने सादगी से जीता फैंस का दिल, ‘बाखुदा तुम ही हो’ गाने पर बनाया वीडियो

Read Next

फरीदाबाद में एनआईए ने केमिकल की दुकान में मारा छापा, जानिए पूरा मामला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com