कॉल और मैसेज आते ही यूजर्स को मिलेगी स्पैम की जानकारी: एयरटेल सीईओ

गुरुग्राम । एयरटेल की ओर से बुधवार को स्पैम कॉल और मैसेज रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल लॉन्च किया गया है। इस एआई टूल के माध्यम से कॉल और मैसेज के आते ही यूजर्स को स्पैम का पता लग जाएगा।

कुछ दिनों पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम कॉल और मैसेज रोकने का सख्त आदेश दिया गया था। एयरटेल के प्रबंधक निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “इस एआई टूल के माध्यम से आसानी से 99.5 स्पैम मैसेज और 97 प्रतिशत स्पैम कॉल को पहचाना जा सकता है।”

उन्होंने एआई मॉडल के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे नेटवर्क में प्रतिदिन 1.5 अरब मैसेज और 2.5 अरब कॉल आते हैं। इस एआई मॉडल के माध्यम से हम 2 मिली सेकंड में हर मैसेज और कॉल को ट्रैक करके 250 पैरामीटर पर परख कर बता सकते हैं कि कॉल और मैसेज स्पैम है या नहीं।”

विट्टल ने बताया कि एयरटेल की ओर से इस एआई मॉडल पर करीब एक साल से काम किया जा रहा था। एयरटेल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि इस एआई टूल के आने के बाद जब भी यूजर्स को कोई स्पैम कॉल या मैसेज आएगा, तो उसके डायल पैड पर स्पैम लिखा आएगा। इससे आसानी से यूजर्स स्पैम कॉल और मैसेज की पहचान कर पाएंगे।

विट्टल ने आगे कहा कि डायल पैड पर स्पैम की जानकारी मिलने से यूजर्स सजग हो जाएंगे। ऐसें धोखाधड़ी का भी खतरा कम हो जाएगा। फिलहाल, हम इस एआई टूल के माध्यम से 97 प्रतिशत स्पैम कॉल पहचान कर पा रहे हैं। हमारी कोशिश आने वाले समय में बाकी बचे 3 प्रतिशत को भी कवर करने की है।

आगे कहा कि सभी यूजर्स के लिए यह सर्विस फ्री है और इसके लिए कोई स्पेशल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। इससे पहले ट्राई की ओर से सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया था कि अनवेरीफाइड यूआरएल या एपीके वाले सभी मैसेजेस को 1 सितंबर, 2024 से ब्लॉक कर दिया जाए। फिर बाद में इसकी डेडलाइन को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने मालदीव में मनाई शादी की पहली सालगिरह

Read Next

कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था : पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com