‘ये किस तरह की राजनीति है’, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी का कंगना ने किया कड़ा विरोध

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला अब गरमाता जा रहा है। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा को माफी मांगने के लिए कहा है।

अब मंडी से सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी के खिलाफ हुई आपत्तिजनक नारेबाजी को दुखद बताया है और राजनीति के स्तर पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने विपक्ष पर युवाओं को गलत संदेश देने की बात भी कही है।

मंडी से सांसद कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप किसी की मौत की कामना कर रहे हैं, किसी को बद्दुआ दे रहे हैं या ऐसे नारे लगाना बहुत दुखद है। हमारी पार्टी अलग है, विचारधारा अलग है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम दुश्मन हैं। ऐसे में किसी को मारने की कामना करना और लोगों को उकसाना गलत है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा से हमें बहुत दुख हुआ है, और पूरा देश भी दुखी है। पीएम मोदी को 140 करोड़ लोगों ने चुना है और वे बहुत लोकप्रिय नेता हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी है। जो शब्द कहे गए, वे बहुत अपमानजनक हैं और गंभीरता से इसके खिलाफ कदम उठाना चाहिए।

कंगना ने मामले को गंभीर बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। ऐसी चीजों से देश का माहौल खराब होगा, क्योंकि अभी सिर्फ कहा जा रहा है, कल कोई मारने की इच्छा भी कर सकता है। ये विषय बहुत चिंतनीय है कि राजनीति में इस तरह का दौर आ रहा है।

बता दें कि 14 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए रैली का आयोजन किया था। रैली में जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा भी मौजूद थीं, जिन्होंने रैली में पीएम मोदी को लेकर विवादित नारेबाजी की। मंजू लता का नारे लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना ही नहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद भी मीणा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि जो बोला है, उसमें कुछ गलत नहीं है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में वोटरों को धमकाने का आरोप, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

admin

Read Previous

‘लोग उस चीज से नफरत करते हैं जिसे कंट्रोल नहीं कर पाते,’ ‘धुरंधर’ के आलोचकों को निकितिन धीर का जवाब

Read Next

नई जिम्मेदारी पर संजय सरावगी ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार, बोले- सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय बनाएंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com