कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था : पीएम मोदी

नई दिल्ली । हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे ​प्रदेश को लूटा गया था। यहां किसानों की जमीनों को जमकर लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया गया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगे हैं, ये आप अच्छे से जानते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 साल पहले एक भी ऐसी नौकरी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची नहीं चलती हो। सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था। हरियाणा को लूटकर खाने वाली ऐसी करप्ट कांग्रेस को राज्य की सरकार से दूर रखना है, तब जाकर हरियाणा बचेगा। आप पर तो मेरा हक है, मुझे भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है। मुझे खुशी है कि हरियाणा के लोग इतने समझदार हैं कि केंद्र और राज्य की क्या ताकत होती है, जितना हरियाणा के लोग समझते हैं हिंदुस्तान में, उतना और कोई नहीं समझता है, इसलिए हरियाणा में उसकी ही सरकार बनती है, जिसकी दिल्ली में सरकार होती है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं, जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पक्का है। भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार पैदा करने वाली, पालने-पोसने वाली कांग्रेस है। कांग्रेस ने हमेशा ही एससी, एसटी और ओबीसी को भागीदारी से वंचित रखा है। ये तो बाबा साहेब अंबेडकर थे, जिन्होंने दलितों को आरक्षण दिया, वरना ओबीसी की तरह दलितों को भी आरक्षण के लिए कांग्रेस की हार का इंतजार करना पड़ता। जब-जब कांग्रेस सरकार से दूर रही है, तब-तब एससी, एसटी और ओबीसी को उनका हक मिला है। जब-जब कांग्रेस, सरकार में रही है, उसने दलितों-पिछड़ों का हक छीना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया। जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तो एमएसपी पर फसलें खरीदने से सबसे ज्यादा नफरत करती थी। यही कांग्रेस की सच्चाई है, जो हरियाणा के किसान को जरूर जाननी चाहिए। भाजपा सरकार किसानों के हक में लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रही है। अपनी तीसरी पारी के सौ दिनों में ही हमारी सरकार ने किसानों के लिए अनेक बड़े फैसले लिए हैं।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

कॉल और मैसेज आते ही यूजर्स को मिलेगी स्पैम की जानकारी: एयरटेल सीईओ

Read Next

भारत में डिजिटल लेंडर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में दिए 37,676 करोड़ रुपये के लोन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com