‘कांग्रेस पार्टी दिवालियापन की हालत में’, दिल्ली की रैली पर बोले भाजपा नेता

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी रविवार को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर बड़ी रैली कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी दिवालियापन की हालत में पहुंच गई है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लखनऊ में रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी की आज की रैली ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी है। वर्तमान में एसआईआर एक मुद्दा नहीं रहा है।”

उन्होंने कहा कि 90 दिन बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एसआईआर के खिलाफ यात्रा की, लेकिन चुनाव के परिणाम उन्हें संकेत देने के लिए काफी थे। ‘चुनाव सुधार’ को लेकर पिछले दिनों संसद में 10 घंटे की चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विस्तार से विपक्ष के हर सवाल का जवाब देना शुरू किया तो विपक्ष के सांसद सदन छोड़कर भाग गए थे।”

कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा, “कांग्रेस ‘वोट चोरी’ का नारा लगाते-लगाते आज हाशिए पर आ चुकी है। सौ बार झूठ बोलने से वह सच नहीं हो जाता। जो लोग चोरी और गलत काम करते हैं, वे दूसरों को भी उसी नजर से देखते हैं।”

बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता परचम लहराने का काम कर रहे हैं। राज्यवार भाजपा मजबूत होकर उभर रही है।

राजस्थान भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस में परिवारवाद का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस मां, बेटे, दादा और पिता की पार्टी है, जिसके पास कोई विजन नहीं है। इस पार्टी में देश के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है और भारतीय संस्कृति या मूल्यों के लिए कोई सम्मान नहीं है।”

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस लूट और घोटालों में शामिल रही है और अब वह अपने ही कामों का नतीजा भुगत रही है। भ्रम पैदा करके और असली मुद्दों से बचकर और जिस तरह की लीडरशिप को वह बढ़ावा देती है, उससे कांग्रेस कई मायनों में अप्रासंगिक हो गई है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे, काजोल बोलीं-कहीं न कहीं सबका राहुल है पर अभी ट्रैफिक में फंसा होगा

Read Next

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग, यहूदियों के पावन पर्व पर गोलीबारी, पीएम अल्बनीज ने जताया दुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com