परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने मालदीव में मनाई शादी की पहली सालगिरह

मुंबई । अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मालदीव में मनाई।

कपल ने मालदीव से कुछ खूबसूरत पल अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किए। तस्‍वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। उनके खूबसूरत रिश्ते के सार को कैमरे में कैद तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर मालदीव में राघव के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की दिल को छू लेने वाली कई तस्‍वीरें शेयर की। जोड़े को समुद्र के किनारे कुर्सियों पर आराम करते हुए और सनसेट निहारते हुए देखा जा सकता है, जिसमें सफेद रेत पर “हैप्पी एनिवर्सरी” लिखा हुआ है।

एक और तस्‍वीर में परिणीति एक स्टाइलिश नीली शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। वहीं इसमें राघव को शॉर्ट्स और शर्ट में देखा जा सकता है। दोनों कैमरे के लिए शानदार पोज देते हुए नजर आ रहे है।

आकर्षण को और बढ़ाते हुए एक वीडियो में जोड़े को समुद्र तट पर हाथ में हाथ डाले चलते हुए बातचीत करते हुए देख सकते हैं। वहीं राघव ने भी इस ट्रिप की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पोस्ट के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, “कल हमारा दिन शांत रहा, सिर्फ हम दोनों ही थे..लेकिन हमने आप सभी की हर शुभकामना और संदेश को पढ़ा और हम इससे ज्‍यादा आभारी नहीं हो सकते। राघव मुझे नहीं पता कि मैंने अपने पिछले जन्म और इस जन्म में ऐसा क्या किया कि मैं आपको पाने लायक बन गई। मैंने एक आदर्श सज्जन, अपने नासमझ दोस्त, संवेदनशील साथी, एक ईमानदार इंसान से शादी की है। हमारे देश के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे बहुत प्रेरित करती है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम पहले क्यों नहीं मिले? सालगिरह मुबारक राघव, हम दोनों एक हैं”।

राघव ने भी सालगिरह की बधाई देते हुए एक प्यारी सी पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा, “एक साल हो गया? ऐसा लगता है जैसे कल ही हमने एक-दूसरे से शादी की हो। काश हम पहले मिल पाते। तुमने हर दिन को इतना खास बना दिया है, चाहे घर पर बिताए शांत पल हों या दुनिया भर की बड़ी-बड़ी रोमांचक यात्राएं, तुम हमेशा मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो। इस साल को इतना यादगार बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि भविष्य में हमारे लिए क्या होगा, “हैप्पी एनिवर्सरी” माय लव।”

बता दें कि परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के एक निजी आलीशान होटल में शादी की थी।

परिणीति ने पिछली बार बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा ‘अमर सिंह चमकीला’ में अमरजोत कौर के रूप में काम किया था। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है: ब्रजेश पाठक

Read Next

कॉल और मैसेज आते ही यूजर्स को मिलेगी स्पैम की जानकारी: एयरटेल सीईओ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com