बिहार : राबड़ी देवी के आवास पर टिकट मांगने पहुंचे राजद कार्यकर्ता

पटना । बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉक महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव की तैयारियों के बीच, विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट मांगने के लिए सक्रिय हो गए हैं। विशेष रूप से, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने टिकट की मांग की। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व से ऐसे विधायकों को टिकट न देने की गुहार भी लगाई, जिन्होंने अपेक्षानुरूप कार्य नहीं किया है।

इसमें नालंदा जिले की इस्लामपुर विधानसभा सीट का मामला भी शामिल था। इस्लामपुर से वर्तमान विधायक राकेश कुमार रौशन हैं, जिन्हें 2020 के चुनाव में राजद के टिकट पर जीत मिली थी। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वर्तमान विधायक ने बीते पांच साल में कोई विकास कार्य नहीं किया, इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस बार टिकट न दें।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राकेश कुमार रौशन ने उनके साथ संवाद नहीं रखा और न ही उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया। यह असंतोष इसलिए भी गहरा है क्योंकि कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में रौशन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एक दूसरे कार्यकर्ता ने कहा कि वर्तमान विधायक पर भ्रष्टाचार और धन कमाने में लिप्त होने का आरोप लगाया है। कहा कि इस्लामपुर विधानसभा में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ है, जिससे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

इस्लामपुर से आए कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर रौशन का टिकट काटने की मांग की है।

उमेश यादव ने कहा कि हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हैं कि किसी को भी टिकट देने से पहले सर्वे कराना चाहिए। सर्वे के आधार पर ही टिकट देना चाहिए। क्योंकि, वर्तमान विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर वर्तमान विधायक को पार्टी दोबारा टिकट देगी तो वे राजद के लिए वोट नहीं करेंगे।

बता दें कि पूर्व सीएम के आवास पर सिर्फ इस्लामपुर विधानसभा से कार्यकर्ता ही नहीं पहुंचे थे, बल्कि दूसरी विधानसभा से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे। इनमें ज्यादातर कार्यकर्ता वर्तमान विधायक के कामकाज से खुश नहीं थे।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

पुणे: आरटीआई से बड़ा खुलासा, औरंगजेब के मकबरे के रखरखाव पर खर्च में भारी इजाफा

Read Next

विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयान पर नहीं दिया जवाब, कहा- कोई टिप्पणी नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com