पीएम मोदी और बिहार का अपमान करना कांग्रेस का असली चरित्र: सम्राट चौधरी

पटना । बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी और वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच केरल कांग्रेस के एक पोस्ट पर बघेड़ा खड़ा हो गया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केरल कांग्रेस के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान, यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार की जनता का घोर अपमान। कांग्रेस बिहारियों की तुलना बीड़ी से करती है। पहले भी तेजस्वी यादव और राहुल गांधी रेवंत रेड्डी जैसे लोगों का साथ देते रहे हैं, जिन्होंने बिहार और बिहारियों को गाली दी थी। कांग्रेस बिहार विरोधी है। राजद बिहार विरोधी है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस द्वारा बीड़ी की तुलना बिहार से करने पर कहा कि इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर हुई है कि वह बिहार और बिहारी के बारे में क्या सोचते हैं। आज बिहार की जनता खुद को अपमानित महसूस कर रही है और कांग्रेस से सवाल कर रही है कि बिहारी के प्रति यह मानसिकता क्या है। बिहार के प्रति कांग्रेस की जो सोच है, यह दिखता है।

केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ‘बीड़ी’ और बिहार शब्द ‘बी’ से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता। साथ ही उन्होंने जीएसटी का स्लैब भी शेयर किया, जिसमें तंबाकू, सिगार और सिगरेट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि बीडी पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार बंद के सफल आयोजन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं बिहार की माताओं, बहनों और सभी महिलाओं को दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा महिला मोर्चा के साथ मिलकर इस बिहार बंद को सफल बनाया।”

–आईएएनएस

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

admin

Read Previous

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, भगोड़े हर्षित बाबूलाल जैन को यूएई से लाया गया वापस

Read Next

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com