‘बागी 4’ : टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज की सबसे दमदार फिल्मों में से एक

रेटिंग :- **** स्टार (4 स्टार)  ‘बागी 4’ फिल्म बड़ा सरप्राइज पैकेज है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक हो सकता है। साजिद नाडियाडवाला ने इस कहानी को लिखा है और निर्मित किया है। यह फिल्म एक बार फिर साबित करती है कि उन्हें बॉलीवुड का ‘फ्रेंचाइज किंग’ क्यों कहा जाता है। ‘हाउसफुल 5’ की शानदार सफलता के बाद नाडियाडवाला ने ‘बागी 4’ के साथ उसी जोश को बरकरार रखा है।

यह फिल्म स्केल, एक्शन और मास अपील में सीमाओं को तोड़ती है। एक बेबाक दृष्टि के साथ निर्देशक ए. हर्षा ने निर्देशन करते हुए इसे इंटेंसिटी के आधार पर मनोरंजन से भरपूर फिल्म के तौर पर पेश किया है।

‘बागी 4’ का एक्शन एक अलग ही स्तर पर है, जिसमें क्रूरता, खतरनाक मारपीट और खूनखराबा है। इसके सीन्स दिल के कमजोर लोगों के लिए नहीं हैं। जो भी दर्शक थिएटर में बैठे हैं, वे थर्रा जाते हैं। रोमांचक पलों से लेकर सीटी बजाने वाले डायलॉग्स तक, यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है।

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के बीच आमना-सामना इस फिल्म का सबसे रोमांचक मोड़ है, जो संजय दत्त की ‘वास्तव’ जैसी एक्शन-पैक्ड फिल्म की याद दिलाता है।

इस बीच, टाइगर अपने शानदार एक्शन के साथ फिल्म में जान डाल देते हैं, जो उनके लिए स्क्रीन पर एक गेम-चेंजिंग मोमेंट साबित होता है। टाइगर ने हर सीन और फ्रेम में अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। इस परफॉर्मेंस ने एक्शन में आश्चर्यजनक रूप से एक गहराई ला दी।

हरनाज संधू का डेब्यू हटकर और दमदार है। उन्होंने ग्लैमर को छोड़कर असल किरदार में जान फूंक दी है। सोनम बाजवा एक सरप्राइज के रूप में उभरी हैं, जो ‘हाउसफुल 5’ में अपनी ‘कॉमिक’ भूमिका के बाद अपनी दूसरी प्रतिभाएं दिखाती नजर आईं। दोनों लीडिंग लेडीज एक्शन सीक्वेंस में भी उतरती हैं, अपनी काबिलियत साबित करती हैं और पूरे नंबर हासिल करती हैं। श्रेयस तलपड़े, उपेंद्र लिमये और सौरभ सचदेवा के परफॉर्मेंस से भी फिल्म को मजबूती और कहानी को वजन मिलता है।

‘बागी 4’ फिल्म सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है। इसका भावनात्मक पहलू भी इसे खास बनाता है, जो कहानी को अंत तक बांधे रखता है। यह साजिद नाडियाडवाला की पहली ए-रेटेड फिल्म है, और यह इस टैग को गर्व से धारण करती है। इसे थिएटर में देखना अपने आप में एक अनुभव है।

दमदार एक्शन, इमोशन और जानदार एक्टिंग के साथ ‘बागी 4’ एक ऐसी मनोरंजक फिल्म साबित होती है, जिसे आप मिस नहीं कर सकते। पहले दिन कमाई के आंकड़े निश्चित रूप से दोहरे अंकों में पहुंचने की उम्मीद है और ये वाजिब भी है।

निर्णय :- एक एक्शन-पैक्ड, लेकिन मनोरंजक फिल्म, जो शानदार अभिनय और हाई लेवल एक्शन से भरपूर है। यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, लेकिन असली एक्शन प्रेमियों के लिए फिल्म जरूरी है।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

राहुल गांधी की प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर, हताश और निराश हो चुके हैं : मंहत राजू दास

Read Next

‘सेमिकॉन इंडिया 2025’ ग्लोबल सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में भारत के उदय को दर्शाता है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com