सरकार को बताना होगा राज्‍यों को जीएसटी में कंपनसेशन मिलेगा या नहीं : शमा मोहम्मद

नई दिल्‍ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हो रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों का मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधित्व है। इस बैठक में जीएसटी की दरों को कम करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि केंद्र सरकार को बताना होगा कि राज्‍यों को कंपनसेशन मिलेगा या नहीं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है कि जीएसटी की दरों को कम करने पर चर्चा हो रही है, लेकिन राहुल गांधी ने यह बात पहले ही कह दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो कहा था, वही जीएसटी काउंसिल कर रही है। लेकिन मुद्दा यह है कि कई राज्यों का कहना है कि उन्हें केंद्र सरकार से मिलने वाला जीएसटी का हिस्सा नहीं मिल रहा है। ऐसे में कंपनसेशन मिलेगा या नहीं यह केंद्र सरकार को बताना होगा।

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस और राजद के लोगों ने अशोभनीय भाषा का इस्‍तेमाल किया। इस पर उन्‍होंने कहा कि यह ध्‍यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। मणिपुर में महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म किया गया, बिलकिस बानो के आरोपियों को रिहा किया गया, इन मामलों में पीएम मोदी चुप हैं। देश के कई राज्‍यों में बाढ़ से नुकसान हो रहा है, लोगों को दिक्‍कतें हो रही हैं, प्रधानमंत्री को इस मौके पर उन राज्‍यों में होना चाहिए और उस पर चर्चा करनी चाहिए। लेकिन वह बिहार चुनाव में व्‍यस्‍त हैं।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को डिटेंशन कैंप तैयार करने का आदेश जारी किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि घुसपैठिया किसको पसंद है। सवाल यह उठता है कि असम डिटेंशन कैंप था, उसका क्‍या हुआ, बंद है या खुला है। झारखंड में कैंप की चर्चा की गई, चुनाव हारने के बाद मामला शांत हो गया। बिहार चुनाव आने वाला है तो ऐसे में यह मामला दोबारा चर्चा में आ गया। प्रधानमंत्री या भाजपा सरकार को शिक्षा, रोजगार और स्‍वास्‍थ्‍य पर बात करनी चाहिए। प्रदेश की प्रमुख समस्‍याओं पर भाजपा चर्चा नहीं करती। यह सब वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद को मिले जनसमर्थन से ध्‍यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

एसएल4 पैरा बैडमिंटन श्रेणी में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने सुकांत कदम

Read Next

जर्मनी के विदेश मंत्री ने यूक्रेन शांति पहल पर पीएम मोदी की सराहना की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com