गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण

नोएडा । गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन ने बारावफात जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बिसरख एवं थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जुलूस मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने जुलूस मार्ग का बारीकी से जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, ऐसे में प्रत्येक पुलिसकर्मी को अनुशासन, संवेदनशीलता और सतर्क दृष्टि के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने जवानों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वे पूर्णत: तैयार रहें और जनता को हर हाल में सुरक्षा का अहसास कराएं।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आमजन से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस हर समय तत्पर है।

उन्होंने कहा कि बारावफात जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और पुलिस प्रशासन इस दिशा में कोई कोताही नहीं बरतेगा।

बड़ी संख्या में पुलिस बल को जुलूस मार्गों पर तैनात किया गया। पुलिस की निगरानी के साथ-साथ पैदल गश्त, रूट चेकिंग और प्वाइंट ड्यूटी जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।

गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इन सख्त और सुनियोजित इंतजामों से क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ता है।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

पीएम मोदी और बिहार का अपमान करना कांग्रेस का असली चरित्र: सम्राट चौधरी

Read Next

पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद में आया नया मोड़, यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com