मेडिकल सीटों में ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण उप्र चुनाव में मदद करेगा : भाजपा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने दावा किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को मेडिकल शिक्षा सीटों में आरक्षण देने के केंद्र सरकार के फैसले से पार्टी को पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मदद मिलेगी। पार्टी यह भी मानते है कि खासकर उत्तर प्रदेश में इससे अधिक लाभ होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) योजना में ओबीसी को 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया।

भाजपा का मानना है कि इस फैसले से पार्टी को उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी ओबीसी वोटबैंक पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिलेगी। भगवा खेमा गैर-यादव ओबीसी पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो राज्य की आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं।

उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को चुनावी राज्यों में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस दोनों वर्ग का समर्थन प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

उन्होंो कहा,उत्तर प्रदेश में ओबीसी की एक निर्णायक उपस्थिति है और इस निर्णय से पार्टी को नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों के अन्य जन-केंद्रित उपायों के साथ-साथ उनका समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी का सबसे बड़ा वोट शेयर है और वे किसी भी पार्टी के चुनावी भाग्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने दावा किया, यादवों को छोड़कर, जिन्हें समाजवादी पार्टी का समर्थक माना जाता है, अन्य सभी ओबीसी समुदाय भाजपा के समर्थन में आएंगे।

पार्टी का मानना है कि गुरुवार को लिए गए फैसले से हर साल करीब 5,550 छात्रों को फायदा होगा।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग का समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी, जिसमें सवर्ण और अन्य धर्म भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, इस फैसले से हमें देश भर में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के बीच और जमीन हासिल करने में मदद मिलेगी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनावों में भी चुनावी लाभ मिलेगा।

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा, लंबे समय के बाद, अब हमारे पास मोदी सरकार है जो पिछड़े और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों को उचित आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया होर्मुज मुद्दे पर होने वाली बहुपक्षीय बैठक में होगा शामिल

सोल । फ्रांस और ब्रिटेन की अगुवाई में आयोजित की जा रही बहुपक्षीय बैठक में दक्षिण कोरिया भी शामिल होगा। ये बैठक होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थिर करने के साझा प्रयासों...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

यूएन प्रमुख ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रखने की अपील की है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता स्टेफान...

संघर्ष जारी रहा तो नई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा आईआरजीसी : ईरान

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध जारी रहता है, तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं...

परमाणु मांगों पर विवाद के बीच अमेरिका और ईरान की वार्ता ठप

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में “काफी प्रगति” हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिका अपनी प्रमुख मांगों पर अड़ा रहा,...

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान के पास ‘कोई दांव नहीं’ बचा : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं...

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने एक संभावित समझौते को अंतिम चरण में आकर पटरी से उतार दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची...

ईरान मुद्दे को लेकर नाटो पर भड़के ट्रंप, बोले-हमने खर्च किया, साथ नहीं मिला

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी हालत में है और काफी हताश है। ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की...

पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी...

‘नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन’, ईरान ने बताई पोप की आलोचना करने वाले ट्रंप की ‘सच्चाई’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की आलोचना की। इसके बाद घाना में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। ईरानी दूतावास ने...

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

editors

Read Previous

जयपुर में छेड़खानी करने वालों की खैर नहीं, निर्भया दस्ता सिखाएगा सबक

Read Next

वाजपेयी: कुछ कविताएँ, कुछ यादें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com