राहुल गांधी देश को भी बदनाम करने लगे हैं: आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे पीएम मोदी को चुनाव में हरा नहीं सकते हैं, इसीलिए उन्हें बदनाम करते-करते, वे विदेश जाकर भी भारत के खिलाफ बातें करने लगते हैं।

भाजपा प्रवक्ता का यह बयान उस वक्त आया है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जर्मनी के दौरे पर कई मुद्दों पर टिप्पणी की, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर चुनाव आयोग, ईवीएम और चीन की तारीफ संबंधित बयान शामिल थे।

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल गांधी के मैन्युफैक्चरिंग वाले बयान पर पलटवार किया। कहा कि उनके पास पूरी जानकारी नहीं है। वह बार-बार विदेश जाते हैं और झूठे बयान देते हैं, जिससे भारत बदनाम होता है। लगातार छह सालों से जीडीपी ग्रोथ अव्वल दर्जे की गिनी जाती है। मोबाइल सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग में हम नंबर-2 पर हैं। व्हीकल के मामले में हम नंबर-3 पर हैं। हर सेक्टर में हम तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास एक ही काम है-देश को बदनाम करने का। वैसे तो पीएम मोदी को राहुल गांधी हरा नहीं सकते, इसीलिए मोदी को बदनाम करते-करते वे देश को भी बदनाम करने लगे हैं।

प्रियंका गांधी को पीएम बनाने की कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की वकालत पर बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की सहमति को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से किसी को कोई रोक नहीं सकता है। सपने देखिए, लेकिन सपने ऐसे होने चाहिए जो पूरे किए जा सकें; पीएम बनने का सपना देश की जनता पूरा नहीं होने देगी, क्योंकि पीएम देश की जनता बनाती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता जिसे चाहेगी, उसे पीएम बनाएगी। मुझे नहीं लगता कि देश की जनता आज लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए पीएम की जगह एक डायनेस्टिक पीएम चुनने की बात करेगी या भ्रष्ट परिवार को चुनने की बात करेगी।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

शाहीन मलिक एसिड अटैक केस: 16 साल बाद कोर्ट का फैसला, सभी आरोपी बरी

Read Next

अदाणी ग्रीन की बड़ी सफलता, एनर्जी इंटेलिजेंस की ‘ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज’ में मिला पहला स्थान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com