ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने आतंकी घटना को लेकर यहूदी समुदाय से मांगी माफी

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर यहूदियों के खिलाफ हुए आतंकवादी हमले को लेकर प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने माफी मांगी। बोंडी बीच पर यहूदियों के त्योहार पर आयोजित हनुक्का इवेंट में आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। पुलिस ने हमले के पीछे की प्लानिंग के बारे में नई जानकारी दी और जीवित बचे आरोपी को जेल भेज दिया।

पीएम अल्बनीज ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस हमले के लिए अपनी गहरी जिम्मेदारी महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के तौर पर, मैं उस ज़ुल्म के लिए जिम्मेदारी महसूस करता हूं जो मेरे प्रधानमंत्री रहते हुए हुआ, और यहूदी समुदाय और हमारे पूरे देश ने जो अनुभव किया है, उसके लिए मुझे दुख है।”

उन्होंने कहा, “सरकार यहूदी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की सुरक्षा के लिए हर दिन काम करेगी, ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते उनके इस बुनियादी अधिकार की रक्षा करेगी कि उन्हें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वे कौन हैं, अपने धर्म का पालन करना चाहिए, अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए और ऑस्ट्रेलियाई समाज में पूरी तरह से शामिल होना चाहिए।”

बता दें, पीएम अल्बनीज का ये माफीनामा ऐसे वक्त में सामने आया है, जब इजरायल की तरफ से लगातार चेतावनी को अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, पीएम ने हमले की जांच के लिए नेशनल रॉयल कमीशन गठित न करने के अपने फैसले का बचाव किया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पूर्व स्पाई चीफ डेनिस रिचर्डसन की अगुवाई में एक फेडरल रिव्यू का समर्थन किया है।

इसे लेकर एंथनी अल्बनीज ने कहा कि इससे एक्शन लेने लायक नतीजे जल्दी मिल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि सरकार हेट स्पीच कानूनों को मजबूत करने और संरक्षित समुदायों के खिलाफ हिंसा भड़काने को आपराधिक कृत्य घोषित करने के उद्देश्य से एक विधायी पैकेज पर व्यापक चर्चा शुरू करेगी।

अटॉर्नी-जनरल मिशेल रोलैंड ने कहा कि चर्चा में यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ नए प्रस्तावित अपराधों के ढांचे पर करीबी बातचीत शामिल होगा। गृह मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि अधिकारी अभी काम कर रहे समूहों के पिछले व्यवहार की जांच करेंगे, ताकि यह तय किया जा सके कि उन्हें सख्त कानूनों के तहत बैन किया जाना चाहिए या नहीं।

–आईएएनएस

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

हेलसिंकी । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत...

भारत ने अमेरिकी राजदूत को फिर किया तलब, तीन नाविकों की मौत पर दूसरी बार जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को एक बार फिर से तलब किया। ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

तेहरान । ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया...

कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया न‍िंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट क‍िया बंद

नई द‍िल्‍ली अमेर‍िका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के शोर ने एक बार फ‍िर से क्षेत्र में अशांत‍ि का माहौल बना द‍िया है। कतर विदेश मंत्रालय ने...

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

टाम्पा (फ्लोरिडा) । अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण...

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय...

admin

Read Previous

मॉस्को: कार बम धमाके में रूसी सेना के शीर्ष अधिकारी की मौत, यूक्रेन पर शक

Read Next

भारत और न्यूजीलैंड के बीच एफटीए पर लगी मुहर, 20 मिलियन डॉलर का होगा निवेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com