ढाका में ब्लास्ट: मोगाबाजार फ्लाई ओवर से फेंका गया बम, युवक की मौत

ढाका । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम विस्फोट की खबर है। इस ब्लास्ट में 21 साल के युवक की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

द डेली स्टार के अनुसार पुलिस ने बताया कि मोगबाजार फ्लाईओवर से बदमाशों द्वारा फेंके गए एक क्रूड बम धमाके में 21 साल के सियाम नाम के एक युवक की मौत हो गई। घटना मोगबाजार मोड़ इलाके में बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संसद सेंट्रल कमांड (स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक) के सामने हुई। सियाम, मोगबाजार में जाहिद कार डेकोरेशन में काम करता था।

वहीं प्रमुख मीडिया आउटलेट ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (रमना डिवीजन) के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) मसूद आलम ने घटना की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि विस्फोटक सीधे सियाम पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमला किसने किया फिलहाल इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि जब बम फटा, तब सियाम सड़क पर एक दुकान से नाश्ता लेने जा रहा था। घटना की जांच जारी है।

बता दें कि शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में उसके परिजनों ने उसको पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बम फेंकने वाले कितने थे फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है।

बांग्लादेश के हालात पिछले कुछ महीनों से काफी संवेदनशील बने हुए हैं।

हाल ही में युवा नेता उस्मान हादी की मौत फिर हिंदू श्रमिक की मॉब लिंचिंग से माहौल काफी संजीदा हो गए हैं। हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर इलाके में एक चुनावी अभियान के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, जिसकी 18 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वहीं, 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई थी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिल्ली: निजी स्कूल फीस निर्धारण में पारदर्शिता की नई व्यवस्था, दो समितियों के गठन से लागू हुआ कानून

Read Next

शाहीन मलिक एसिड अटैक केस: 16 साल बाद कोर्ट का फैसला, सभी आरोपी बरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com