अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

वाशिंगटन । अमेरिका में गैसोलीन के दाम पिछले साढ़े चार साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। नए आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अधिकतर इलाकों में कीमतें लगातार गिर रही हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह गिरावट उनकी ‘अमेरिकी एनर्जी डोमिनेंस’ वाली नीतियों का नतीजा है।

गैसबडी के ताजा सर्वे के अनुसार, व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा, “रेगुलर गैस के लिए देश भर में औसत कीमत 1,681 दिनों में सबसे निचले स्तर पर है और इसमें और गिरावट आ रही है।”

व्हाइट हाउस ने कहा कि 37 राज्यों में औसत कीमत 3 डॉलर प्रति गैलन से कम हो चुकी है। 22 राज्यों में यह 2.75 डॉलर से नीचे है और 5 राज्यों में 2.50 डॉलर से भी कम है। देश के कुछ हिस्सों में गिरावट और भी ज़्यादा रही है, अमेरिकियों को “कम से कम चार राज्यों में कुछ स्टेशनों पर 2 डॉलर प्रति गैलन से कम कीमत पर गैस मिल रही है। कोलोराडो में कीमत 1.69 डॉलर प्रति गैलन तक दर्ज की गई।

व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि बाइडेन सरकार के समय दाम सबसे ज़्यादा बढ़े थे, यहां तक कि रणनीतिक भंडार का इस्तेमाल करने के बाद भी कीमत ऊंची रही। बयान में दावा किया गया कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में लोग पिछले 20 वर्षों में अपने खर्च योग्य आय का सबसे कम हिस्सा गैस पर खर्च कर रहे हैं।

बयान में गैसोलीन की कीमतों पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया था, हालांकि रिपोर्ट में बताया गया कि हाल के दिनों में कई आर्थिक संकेतक भी सकारात्मक दिखे हैं। सरकार का कहना है कि यह सब आम लोगों के लिए अच्छी खबर है और आगे और सुधार देखने को मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इन बदलावों का श्रेय सीधे हालिया पॉलिसी को दिया है।

बयान में कहा गया कि बाइडेन सरकार के चार साल में बढ़ते खर्च, खुली सीमाओं और ऊर्जा विरोधी नीतियों ने महंगाई बढ़ाई और आम परिवारों पर बोझ डाला, लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि वे जनता को राहत दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब सर्दी के मौसम से पहले ऊर्जा की कीमत अमेरिकी परिवारों के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। पेट्रोल की कीमतें अक्सर उपभोक्ता भरोसे और सरकार के आर्थिक प्रदर्शन की छवि को प्रभावित करती हैं।

–आईएएनएस

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

मुंबई । ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में...

ट्रंप की ग्रीनलैंड मुद्दे पर धमकी: यूरोपीय संघ ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी तेज की

ब्रुसेल्स । यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार समिति के अध्यक्ष बर्न्ड लांगे ने यूरोपीय आयोग से मांग की है कि वह यूरोपीय संघ के एंटी-कोएरशन इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करे। यह...

अमेरिका ने सीरिया में की हॉकआई स्ट्राइक, अल-कायदा के एक लीडर को मार गिराया

वॉशिंगटन । अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला कर अल-कायदा से जुड़े नेता को मार गिराया है। पिछले महीने सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तीन...

‘ईरान में अब नई लीडरशिप का समय’, डोनाल्ड ट्रंप ने की खामेनेई शासन को खत्म करने की मांग

वाशिंगटन । ईरान में गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात की है। ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें...

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी आक्रमण से नाटो को होगा नुकसान: स्पेनिश पीएम सांचेज

नई दिल्ली । ग्रीनलैंड को कब्जे में करने के फैसले का यूरोपीय यूनियन के सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया है। विभिन्न देशों ने इसे गलत करार दिया है। इस बीच...

सिडनी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने रविवार को एक बयान में बताया कि सिडनी के पश्चिमी इलाके लालोर पार्क में शनिवार रात को एक...

ईरान की स्थिति पर नजर, अपने लोगों के लिए जरूरी कदम उठाएंगे: भारत

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत, ईरान में तेजी से बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और देश में रह रहे भारतीय...

भारत ने यूएन में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के सेल्फ डिटरमिनेशन कॉन्सेप्ट की आलोचना की

संयुक्त राष्ट्र । एक बार फिर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का राग अलापा। वहीं, भारत ने भी एक बार फिर से पाकिस्तान की आलोचना की। भारत ने...

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को पांच साल की सजा

सोल । दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को शुक्रवार को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल उन्हें...

भारत अंतरराष्ट्रीय फोरम पर जापान के साथ काम करने को सर्वाधिक प्राथमिकता देता है: एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और जापान के बीच संबंधों की सराहना की। ईएएम जयशंकर ने कहा कि भारत क्वाड, संयुक्त राष्ट्र और जी-20...

बांग्लादेश में नहीं थम रही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, हिंदू टीचर के घर को किया आग के हवाले

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में कट्टरपंथियों के मन से कानून का भय पूरी तरह...

admin

Read Previous

अमेरिका ने 85 हजार वीजा किए रद्द, अपनों की सुरक्षा के लिए ट्रंप गंभीर

Read Next

नई फिल्म की रिलीज से पहले ‘समुद्री लुटेरे’ के साथ दिखे एक्टर कार्तिक आर्यन, फोटो की शेयर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com