मेटा इंडिया ने अमन जैन को बनाया नया पब्लिक पॉलिसी हेड

नई दिल्ली । मेटा इंडिया ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया और अमन जैन को पब्लिक पॉलिसी (सार्वजनिक नीति) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह अपना कार्यभार अगले साल की शुरुआत में संभालेंगे और सीधे मेटा के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के पॉलिसी के वाइस प्रेसिडेंट साइमन मिलनर को रिपोर्ट करेंगे।

जैन इसके साथ ही मेटा इंडिया की लीडरशिप टीम का भी हिस्सा बनेंगे।

मेटा ने एक बयान में कहा, “जैन अगले साल की शुरुआत में कंपनी से जुड़ेंगे और एशिया प्रशांत (एपेक) क्षेत्र के वाइस प्रेसिडेंट साइमन मिलनर को रिपोर्ट करेंगे। वह भारत की लीडरशिप टीम में भी शामिल होंगे।”

अमन जैन को पब्लिक पॉलिसी और बिजनेस स्ट्रेटेजी में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अमेजन और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है। वह भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ भी जुड़े रहे हैं।

गूगल इंडिया में उन्होंने कई बड़े पदों पर काम किया, जिनमें कंट्री हेड फॉर गवर्नमेंट अफेयर्स एंड पब्लिक पॉलिसी शामिल है।

हाल ही में वह अमेजन में डायरेक्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी थे, जहां उन्होंने मार्केटप्लेस, टेक्नोलॉजी और कंपटीशन जैसे मुद्दों पर काम किया।

मेटा के वाइस प्रेसिडेंट साइमन मिलनर ने कहा कि भारत मेटा के लिए बहुत अहम बाजार है, खासकर जब भारत की डिजिटल इकॉनमी एआई, नई तकनीकों और क्रिएटर इकॉनमी के साथ तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मेटा भारत में एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सभी के लिए उपयोगी इंटरनेट बनाने में मदद करना चाहता है।

साइमन मिलनर ने आगे कहा कि उन्हें अमन जैन के साथ काम करने की खुशी है और उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी में अमन का अनुभव मेटा के लिए बहुत फायदेमंद होगा। वह एपेक क्षेत्र में मेटा की पॉलिसी टीम का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे।

मेटा सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी है और यह भारत और विश्व में फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म चलाती है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया, बोले- यह विचारधारा का मुद्दा नहीं, सदन में चर्चा हो

Read Next

एआई को ‘नेशनल फ्रेमवर्क’ में लाने के लिए ट्रंप ने साइन किया ऑर्डर, चीन के उभार पर चेताया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com