‘कमजोर’ लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश ‘पतन की ओर’ : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व “कमजोर” लोग कर रहे हैं, और ये देश “पतन की ओर” बढ़ रहे हैं। यह बात उन्होंने ‘पॉलिटिको’ को दिए एक इंटरव्यू में कही।

मंगलवार को पब्लिश पॉलिटिको के साथ इंटरव्यू में व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि वे कमजोर हैं, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि वे बहुत ज्यादा पॉलिटिकली करेक्ट होना चाहते हैं।”

ट्रंप ने आगे कहा, “उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करना चाहिए। यूरोप भी रास्ता नहीं ढूंढ पा रहा।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि यूरोप ने अपनी बॉर्डर पॉलिसी नहीं बदली तो कुछ देश आगे चलकर ठीक से टिक भी नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि लंदन और पेरिस जैसे शहर मध्य-पूर्व और अफ्रीका से आ रहे प्रवासियों के बोझ से दबते जा रहे हैं।

यूक्रेन संकट पर भी उन्होंने यूरोपीय देशों की भूमिका को कम आंका। राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन संकट को खत्म करने की कोशिश में यूरोपीय नेताओं की भूमिका पर उन्हें ज़्यादा भरोसा नहीं है। उनके अनुसार, “वे बात तो बहुत करते हैं, पर कोई ठोस परिणाम नहीं निकलता और युद्ध चलता ही जा रहा है।”

ट्रंप ने कहा कि रूस साफ तौर पर यूक्रेन से ज़्यादा मजबूत स्थिति में है, साथ ही उन्होंने यूक्रेन से नए चुनाव कराने की अपनी मांग दोहराई।

पिछले गुरुवार जारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह यूरोप में प्रवासन और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर चली आ रही पुरानी नीति के खिलाफ “प्रतिरोध खड़ा करने” की कोशिश करेगा।

इस पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेज़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कोई भी मित्र देश किसी दूसरे मित्र देश के लोकतांत्रिक जीवन या उसकी घरेलू नीतियों में हस्तक्षेप करने की धमकी नहीं देता है।”

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

ट्रंप की टैरिफ नीति ने किसानों को वैश्विक बाजार से किया बाहर, व्यापार नीति पर सीनेटर का बयान

Read Next

‘कहानी वही, मुद्दे नए’, टीवी सीरियल ‘रजनी 2.0’ पर डायरेक्टर करण राजदान ने की खुलकर बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com