ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का किया दावा

वाराणसी, 16 मई (आईएएनएस)| ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसमें शामिल सभी सदस्य परिसर से वापस लौट गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान वादी पक्ष के सोहनलाल आर्य ने बताया कि ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’। इतिहास कालखंड में जो भी लिखा था वह मिल गया है। जिसकी जनता को प्रतीक्षा थी आखिरकार वह बाबा अब मिल गए हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहीं कुछ भी मिलने के दावों से इनकार किया है। पूछे जाने पर सोहनलाल ने कहा कि ये मत पूछिए। उन्होंने संतकबीर का दोहा- ‘जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ, मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ’ सुना दिया। उन्होंने बताया कि तालाब में काले रंग का पत्थर मिला है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में सिर्फ अधिकारिक बयानों पर ही ध्यान दें। अन्य किसी भी बयान पर भरोसा न करें।

बताते चलें कि पहले दिन की कार्यवाही के बाद ही सोहनलाल आर्य ने विक्ट्री साइन बनाकर हिंदू मंदिर होने के साक्ष्यों को लेकर आशा जताई थी। अब आखिरी दिन सोमवार को हुई कार्यवाही के बाद उन्होंने नंदी का मुंह ज्ञानवापी मस्जिद की ओर होने की वजहों को लेकर बाबा विश्वनाथ के मिल जाने की जानकारी दी। हालांकि, इससे अधिक उन्होंने मामला अदालत में होने की वजह से जानकारी देने से मना कर दिया।

हिंदू पक्ष ने कहा है कि इसके संरक्षण के किए वे कोर्ट जाएंगे। इसके पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी तब टीम के एक सदस्य को रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि सूचनाएं लीक करने के आरोप में तीसरे दिन उन्हें सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया। दिन का सर्वे पूरा होने पर वाराणसी जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी पक्षों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर तीन दिन का यह सर्वे कराया गया। इसमें सभी पक्षों ने सहयोग दिया। प्रशासन ने लोगों से इस मामले में सिर्फ अधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि सर्वे को लेकर अगर किसी ने कोई बात कही है या किसी बात का दावा किया है तो यह उनकी व्यक्तिगत राय है। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट कमिश्नर द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद कोई भी बात अदालत के द्वारा ही बताया जाएगा। किसी की बात पर कोई ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने 12 मई को अपना फैसला सुनाया था। इस दिन कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने अजय मिश्रा के साथ विशाल कुमार सिंह को कोर्ट कमिश्नर और अजय सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनाया था। कोर्ट ने सर्वे की कार्रवाई पूरी करके 17 मई तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।

–आईएएनएस

सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन, पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

नई दिल्ली । महाकुंभ का आरंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में लोग डुबकी लगा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं...

मुजफ्फरनगर में धार्मिक टिप्पणी मामला, 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग कस्बा बुढ़ाना में बीती देर रात सड़क पर आ...

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही, 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू । अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पिछले 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। रविवार को 1,112 तीर्थयात्रियों का...

35 लाख रुपये की झांकी के साथ अनोखी कांवड़ यात्रा

मेरठ । मेरठ में आस्था का एक अनोखा दृश्य सामने आया, जहां लोग कांवड़ यात्रा में भगवान राम के अयोध्या में बने राम मंदिर के मॉडल की झांकी लेकर हरिद्वार...

अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार, 16 दिन में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

जम्मू । अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार है। बीते 16 दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वहीं 4,875...

अमरनाथ यात्रा के लिए जानें कहां मिलेंगे टोकन, कहां होगी तत्काल बुकिंग

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। 29 जून से शुरू हो रही यात्रा को लेकर जिला प्रशासन दिशा-निर्देश भी जारी कर...

काशी पहुंचे अमित शाह, बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे

वाराणसी । लोकसभा चुनाव के बीच काशी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। अब तक यहां कई राजनीतिक दिग्गज आकर अपनी आस्था प्रकट कर चुके हैं।...

5 मई को पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, रामलला के करेंगे दर्शन

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या जाएंगे। जहां वह राम मंदिर में रामलला का दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। बताया...

जीवनभर हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया : पीएम मोदी

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते...

पीएम मोदी ने सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

हैदराबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने अपनी तेलंगाना यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत 200 साल से अधिक...

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर खत्म किया पांच सदियों का इंतजार : पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के 10 वर्षों के कामकाज और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने सदियों से लटके काम...

झारखंड में राम मंदिर या स्थानीय मुद्दों को मिलेगी प्रमुखता, ‘अबकी बार 400 पार’ में कहां अडंगा ?

रांची । 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश की हिंदी पट्टी में धार्मिक आस्था का जो ज्वार उमड़ा था, झारखंड भी उससे अछूता नहीं...

editors

Read Previous

मप्र : दावत में काले हिरण का मांस परोसने की चाहत बनी गुना कांड की वजह

Read Next

नेटफ्लिक्स ने कर्मचारियों से कहा- अगर कंटेंट पसंद नहीं, तो छोड़ दें कंपनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com