मप्र : दावत में काले हिरण का मांस परोसने की चाहत बनी गुना कांड की वजह

भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)| शादी समारोह में लोग अपनी ताकत और संपन्नता का प्रदर्शन करते हैं, गुना के राघोगढ़ इलाके के नौशाद और शहजाद भी ऐसा ही कुछ करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने अपने परिवार की बेटी की शादी में बारातियों के स्वागत में काले हिरण का मांस परोसने का ख्वाब संजोया और यही उनका ख्वाब गुना कांड की वजह बन गया। गुना के आरोन के जंगल में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जो घटना घटित हुई, उसने अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस की कहानी बयां कर दी है। यहां के नौशाद और शहजाद के परिवार में बेटी की शादी थी, ये दोनों बारात में आने वाले बारातियों के लिए काले हिरण का मांस पर परोसना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने चार काले हिरण, एक मादा हिरण और एक मोर का शिकार किया था। पुलिस दल की सर्चिग के दौरान उनका सामना हो गया। शहजाद और नौशाद के अलावा उनके साथियों ने पुलिस बल पर गोली चला दी, जिसमें तीन पुलिस जवान शहीद हो गए।

पुलिस जवानों की शहादत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई, तब पता चला कि एक आरोपी तो पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान पहले ही मारा जा चुका था, तो वहीं दूसरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में बाद में मारा गया। इस तरह नौशाद व शहजाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

नौशाद और शहजाद के पिता का कहना है कि उसके दोनों बेटे बारातियों के लिए काले हिरण का मांस परोसना चाहते थे, मगर वे खुद इनके शिकार के पक्ष में नहीं थे। यही कारण था कि उन्होंने दोनों बेटों से कहा था कि निकाह में मुर्गे की दावत दे देंगे, बेटों से कहा था हिरण को मारने मत जाओ, मगर दोनों बेटे नहीं माने और अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जंगल में चले गए। इस पर बाप-बेटी के बीच बहस भी हुई थी।

पुलिस जवानों की शहादत के बाद से सरकार और पुलिस महकमे ने आरोपियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, दो मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं और चार अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

editors

Read Previous

रूसी नागरिक आईजीआई हवाईअड्डे पर सांभर के सींगों के साथ पकड़ा गया

Read Next

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का किया दावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com