जीवनभर हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया : पीएम मोदी

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना। इस दौरान पीएम मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपने एक नाम तो सुना होगा। अयोध्या में एक अंसारी परिवार है, दो-दो पीढ़ी से ये अंसारी परिवार हिंदुओं के खिलाफ अदालत में जंग लड़ रहे थे, बाबरी मस्जिद के पक्ष में जंग लड़ रहे थे। इकबाल अंसारी, उनके पिता और पूरा परिवार कितने दशकों से लड़ाई लड़ रहा था। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय किया। ये हिंदुओं के पक्ष में जाएगा, तो इतने साल लड़ाई लड़ने के बावजूद भी उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया, जीवनभर लड़ाई लड़ते रहे। इतना ही नहीं जिस समय राम मंदिर के शिलान्यास का कार्यक्रम था, जो राम मंदिर के ट्रस्टी हैं, उन्होंने हर एक के गुनाह और गलतियां माफ करके सबको प्यार से निमंत्रण पत्र दिया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपको जानकर खुशी होगी। इकबाल अंसारी स्वयं शिलान्यास के कार्यक्रम में मौजूद रहे। जीवनभर लड़ाई लड़े थे। इतना ही नहीं जब अभी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था, तो ट्रस्टी ने उन्हें भी निमंत्रण दिया। जैसे कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन वाले सभी नेताओं को दिया था। इसी तरह अंसारी को भी दिया था। जिंदगी भर वह हिंदुओं के खिलाफ कोर्ट में लड़ते रहे, बाबरी मस्जिद के लिए लड़ते रहे, राम मंदिर के विरूद्ध लड़ते रहे। लेकिन, जब प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला। तो, वह हंसी-खुशी के साथ आकर सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। एक तरफ छोटा सा व्यक्ति अंसारी जो सामान्य परिवार का है, उसका व्यवहार देखिए, दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं का व्यवहार देखिए, उन्होंने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का न्योता ठुकरा दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले हमारी आस्था का अपमान करने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं कि हमारा सनातन डेंगू, मलेरिया है। अयोध्या में जो राम मंदिर बना है, उसके भी ये घोर विरोधी हैं। ये लोग भगवान श्रीराम की पूजा को पाखंड बताते हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने यूपी के अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भी अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस और सपा पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

बिहार में विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

Read Next

फिलिस्तीनी लोगों की स्वतंत्र राज्य स्थापित करने की इच्छा नजरअंदाज नहीं हो सकती:चीन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com