झारखंड में राम मंदिर या स्थानीय मुद्दों को मिलेगी प्रमुखता, ‘अबकी बार 400 पार’ में कहां अडंगा ?

रांची । 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश की हिंदी पट्टी में धार्मिक आस्था का जो ज्वार उमड़ा था, झारखंड भी उससे अछूता नहीं था। तकरीबन 3.75 करोड़ की आबादी वाले राज्य का कोना-कोना राममय था।

भावनाओं के इस उफान का असर अगले तीन-चार महीने तक बरकरार रहा तो भाजपा अपने पक्ष में उत्साहजनक नतीजे की उम्मीद कर सकती है।

दूसरी तरफ राज्य में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाला झामुमो-कांग्रेस-राजद का सत्तारूढ़ गठबंधन राम मंदिर के बरअक्स झारखंड के स्थानीय मुद्दों और उससे जुड़ी भावनाओं को उभारने की कवायद में जुटा है। मतलब, यहां दोनों में किसी पक्ष के लिए लड़ाई न तो एकतरफा है और न ही आसान।

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। आज की तारीख में इनमें से 12 सीटें भाजपा-आजसू गठबंधन के पास हैं। 2014 के चुनाव में भी भाजपा ने इतनी ही सीटें जीती थीं। इस बार राम मंदिर जैसे सशक्त भावनात्मक मुद्दे पर गोलबंदी की कोशिश के बावजूद 2014 और 2019 के स्कोर को तीसरी बार कायम रखना बड़ी चुनौती है।

हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दावा करते हैं, “इस बार हम राज्य की 14 में से 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे। देश अब भाजपा के साथ है। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा को जैसी जीत हासिल हुई, झारखंड में भी लोकसभा के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव में वैसे ही नतीजे आएंगे। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर करने का मूड बना लिया है।

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन की सरकार थी। यह उसके लिए मुफीद स्थिति थी। नतीजा भी उम्मीदों के अनुरूप रहा था। उसने 14 में से 12 लोकसभा सीटें जीती थीं और वोटों की गिनती में राज्य की 81 में 54 विधानसभा सीटों में बढ़त बनाई थी।

इससे उत्साहित होकर उसने 2019 के विधानसभा चुनाव में ‘अबकी बार 65 पार’ का नारा दिया था, लेकिन, तब हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने उनकी हसरतों की हवा निकालते हुए राज्य की सत्ता फतह कर ली थी।

पिछले चार सालों से सरकार चलाते हुए हेमंत सोरेन ने विगत दो-ढाई वर्षों में आदिवासियों और झारखंड के मूलवासियों के हितों को साधने वाले कई जनप्रिय फैसले लिए हैं और इनकी बदौलत अपनी पार्टी के कोर वोटरों पर पकड़ पहले की तुलना में और मजबूत की है।

इसके प्रमाण 2019 के बाद राज्य में अलग-अलग वजहों से 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान मिले। 5 में से सिर्फ एक सीट रामगढ़ को छोड़ चार सीटों के उपचुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीत हासिल की।

ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों की कार्रवाई, कई अहम मसलों पर राजभवन से टकराव, माइनिंग लीज से जुड़े मुद्दे पर कानूनी एवं अदालती उलझनों और भाजपा के केंद्रीय एवं प्रांतीय नेताओं के लगातार हमलों के बावजूद सोरेन ने गठबंधन सरकार को मजबूती के साथ टिकाए रखा है।

बल्कि, ऐसे हर प्रकरण के बाद वह अपने समर्थकों-वोटरों-कार्यकर्ताओं के बीच जाते हैं और केंद्र की सरकार एवं भाजपा पर जमकर प्रहार करते हैं।

मसलन, 20 जनवरी को जब ईडी ने रांची के जमीन घोटाले को लेकर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की तो इसके तुरंत बाद वह अपने आवास से बाहर आए और कार की बोनट पर खड़े होकर वहां भारी तादाद में सुबह से जमे अपने समर्थकों-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने कोई चोरी नहीं की है। हमने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं। हम झारखंड को भ्रष्टाचारियों के हाथ में कभी जाने नहीं देंगे। सरकार बहुत मुश्किल से बनी है। सरकार बनने के बाद से ही हमारे खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। राज्य के विकास के साथ हमने इन षड्यंत्रों को नाकाम किया है। इनके पर को कुतर कर ही हम आगे बढ़ रहे हैं। उनके ताबूत में हम आखिरी कील ठोंकेंगे।”

एससी-एसटी समुदाय के लोगों और हर वर्ग की महिलाओं को 50 वर्ष की आयु से प्रतिमाह एक हजार रुपए की पेंशन, जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में सात साल की छूट, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर जनगणना में सरना-आदिवासी धर्म कोड लागू करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कराने, प्राइवेट कंपनियों में 40 हजार तक की तनख्वाह वाली नौकरियों में झारखंड के 75 फीसदी स्थानीय लोगों को आरक्षण, राज्यकर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, 1932 के खतियान पर आधारित डोमिसाइल पॉलिसी और एससी-एसटी एवं पिछड़ों के आरक्षण बढ़ाने के प्रस्ताव को विधानसभा से पारित कराने जैसे फैसलों के जरिए हेमंत सोरेन सरकार ने स्थानीय मुद्दों-भावनाओं के पक्ष में एक मजबूत नैरेटिव गढ़ा है।

लेकिन, सोरेन सरकार इन मुद्दों की बदौलत लोकसभा चुनाव में कितना प्रभावी अभियान चला पाएगी, यह कहना मुश्किल है। झारखंड में लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में महज चार-पांच महीने का अंतराल होता है और इन दोनों चुनावों में वोटिंग का पैटर्न प्रायः अलग-अलग रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में करीब 51 फीसदी वोट मिले थे। झामुमो और कांग्रेस को मात्र एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा था। कुछ ही महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत घटकर 33.37 फीसदी पहुंच गया और वह राज्य की सत्ता से बाहर हो गयी।

इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 41 फीसदी वोट मिले थे। वह 12 सीटों पर जीती थी। कांग्रेस का राज्य से पूरी तरह सफाया हो गया था, जबकि, झामुमो ने दो सीटें हासिल की थी।

इसी साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 31.28 फीसदी रहा। हालांकि वह 81 में से 37 सीटों पर विजयी रही थी। सहयोगी पार्टी आजसू के साथ मिलकर उसने सरकार बनाई थी। दो महीने बाद भाजपा ने झारखंड विकास मोर्चा के आठ में से छह विधायकों को भी अपने साथ मिला लिया था और पूरे पांच साल तक सरकार चलाई थी।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सोरेन कहते हैं, “झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोटिंग का पैटर्न कभी एक जैसा नहीं रहा। लोकसभा में राष्ट्रीय मुद्दे काफी हद तक प्रभावी हो जाते हैं, जबकि, विधानसभा चुनाव में छोटे-छोटे स्थानीय मुद्दे भी परिणामों में उलटफेर कर देते हैं।”

बहरहाल, इस बार भाजपा के पास राम मंदिर जैसा सशक्त भावनात्मक मुद्दा है। नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व तो है ही। पार्टी ने जनमानस को प्रभावित करने के लिए गांव और बूथ स्तर पर रणनीतिक मुहिम भी शुरू कर दी है।

आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक पार्टी ने ‘गांव चलो अभियान’ का कार्यक्रम तय किया है। इस दौरान भाजपा के नेता-कार्यकर्ता राज्य के 32 हजार गांवों में 24 घंटे का प्रवास करेंगे।

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी कहते हैं, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर गांव-गांव में स्वतःस्फूर्त समर्थन का वातावरण है। पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के दूत बनकर हर गांव में दस्तक देंगे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संकल्प से सिद्धि तक का सफर है। जन-जन में अद्भुत उत्साह है।”

–आईएएनएस

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

admin

Read Previous

एसएफआई के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र ने केरल गवर्नर को जेड प्लस सुरक्षा दी

Read Next

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com