अमरनाथ यात्रा के लिए जानें कहां मिलेंगे टोकन, कहां होगी तत्काल बुकिंग

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। 29 जून से शुरू हो रही यात्रा को लेकर जिला प्रशासन दिशा-निर्देश भी जारी कर रहा है। इसी संबंध में एडीसी शिशिर गुप्ता ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर आवश्यक सूचना दी।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद जो यात्री ट्रेन से आ रहे हैं, जम्मू रेलवे स्टेशन पर उनके लिए आरएफआईडी और ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसे 27 जून से शुरू किया जाएगा। वहीं ऐसे यात्री जो बस से सफर कर बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे, उनके लिए यह सुविधा भगवती नगर यात्री निवास में उपलब्ध रहेगी।

जिनकी यात्रा तारीख 30 जून की है, उन्हें यात्री निवास में 29 जून को शाम 7 बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा। जबकि 28 जून या इससे पहले पहुंचने वाले यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था लॉज सेंटर में की जाएगी। यात्रियों के लिए ऑन स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके लिए सरस्वती धाम रेलवे स्टेशन से टोकन लेना अनिवार्य होगा।

टोकन पर लिखे रजिस्ट्र्रेशन सेंटर, तय तारीख और समय पर ही श्रद्धालुओं को ऑन स्पॉट बुकिंग कराने के लिए पहुंचना होगा। यदि यात्री किसी और पंजीकरण सेंटर पर पहुंचते हैं, तो ऐसे में जारी टोकन को रद्द कर दिया जाएगा।

ऑन स्पॉट बुकिंग के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अनिर्वाय होगा, जिसे गांधी नगर, सर्वाधी और राजीव गांधी हॉस्पिटल से उपलब्ध कर सकते हैं। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये देने होंगे। 70 साल से अधिक बुजुर्ग, 13 से कम उम्र के बच्चे और 6 माह की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

हेल्पलाइन नंबर- 01912-2571912, 2571616

टूरिज्म टोल फ्री नंबर- 18008908457

व्हाट्सएप नंबर- 96220 11623, 6005627273

यात्री निवास भगवती नगर- 0191-2505028

अमरनाथ गुफा कश्मीर में लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर है। इस यात्रा को बेहद दुर्गम माना जाता है और देश-विदेश से श्रद्धालु प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन के लिए यहां आते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

केजरीवाल ने सीबीआई के दावों पर कहा, ‘मैंने मनीष सिसोदिया को कभी दोषी नहीं बताया’

Read Next

बिहार में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com