काशी पहुंचे अमित शाह, बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे

वाराणसी । लोकसभा चुनाव के बीच काशी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। अब तक यहां कई राजनीतिक दिग्गज आकर अपनी आस्था प्रकट कर चुके हैं। इसी बीच, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

अमित शाह ने पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन पूजन किया और इन खास मौकों को तस्वीरों में भी कैद करवाया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। शाह के अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

बता दें कि प्रचंड गर्मी के बावजूद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देख मंदिर परिसर में मौजूद सभी श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। हालांकि, अमित शाह की आमद को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर जहां सुरक्षाबलों की तैनाती थी। वहीं हर गतिविधियों पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर थी। इस खास मौके पर श्रद्धालु अमित शाह की एक झलक देखने को आतुर थे। अमित शाह ने सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच, कई लोग अमित शाह का हाल-चाल भी पूछते हुए नजर आए।

शाह ने सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया। उनके चेहरे की लालिमा यह दिखाने के लिए पर्याप्त थी कि वो यहां आकर मंत्रमुग्ध हैं। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में वाराणसी आए थे, जहां उन्होंने यहां के प्रति अपनी आत्मीयता को शब्दों में बयां किया था।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए अमित शाह के अलावा कई और दिग्गज वारणसी पहुंचे हैं।

सियासी विश्लेषक बताते हैं कि आमतौर पर पूर्वांचल के मतदाताओं को रिझाने के मकसद से कई सियासी दिग्गज यहां आकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। यहां के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कर यहां से अपने जुड़ाव पर जोर देते हैं।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

कंगना रनौत में मीरा की भक्ति, महारानी पद्मिनी का तेज और लक्ष्मी बाई का शौर्य : सीएम योगी

Read Next

मैं जेल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं : अरविंद केजरीवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com