महिला क्रिकेट: रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया

मकाय: यास्तिका भाटिया (64) और शैफाली वर्मा (56) के शानदार पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने यहां हारुप पार्क में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को 2 विकेट से हरा दिया पर सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेन लानिंग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 49.3 गेंद में आट ओवर में 266 रन बनाए और मैच जीत लिया। आस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने तीन विकेट लिए जबकि तालिया मैकग्रा, सोफी मोलिन्यू , एश्ली गार्डनर, स्टेला कैंपबेल और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की और सलमी बल्लेबाज स्मृती मंधाना और शैफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। गार्डनर ने मंधाना को आउट कर भारतीय टीम को पहला झटका दिया, मंधाना ने 25 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए।

तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आई यास्तिका ने शैफाली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनो के बीच 101 रनों की साझेदारी हुूई, दोनों ने ही अपने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ा।

इस साझेदारी को सोफी मोलिन्यू ने तोड़ा और फिर भारतीय पारी लड़खड़ा गई, 160/1 से भारतीय टीम 192/5 पर जा पहुंची। कुछ ही देर बाद भारतीय कप्तान मिताली राज के तौर पर टीम इंडिया को छठा झटका लग गया और स्कोर 208 रन था। यहां से भारत की जीत मुश्किल दिखने लगी थी, लेकिन दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा के बीच 33 रनों की साझेदारी ने मैच में भारत को बनाए रखा। 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर दीप्ति आउट हो गईं और स्नेह राणा पर अब भारत को जीत की मंजि़ल तक पहुंचाने की जि़म्मेदारी थी। इसे बखूबी अंजाम देते हुए वह 48वें ओवर में तीन गेंदों पर तीन चौके लगाकर भारत को जीत के करीब ले आईं थी। लेकिन 30 रनों पर उनका अद्भुत कैच सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी हैना डालिर्ंग्टन ने पकड़ा और एक बार फिर मैच ऑस्ट्रेलिया की ओर घूमता नजर आया। आखिरी लम्हों में अनुभवी झूलन ने धैर्य के साथ काम लिया और गेंद से तीन विकेट झटकने के बाद अब बल्ले से भी टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस मल्टी-फॉमेट सीरीज में भारत की ये पहली जीत है।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया की और से ऐश्ली गार्डनर ने 62 गेंदों में आठ चौकों और दौ छक्को की मदद से सर्वाधिक 67 रन बनाए जबकि बेद मूनी ने 64 गेंदों में छह चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इस दोनो बल्लेबाजों के अलावा तालिय मैकग्रा (47), रेचल हेंस (13), अलिसा हेली (35), मेन लानिंग (0), एलिस पेरी (26), एनाबेल सदरलैंड ( 0) सोफी मोलिन्यू (1) रन बनाकर पवेलियन लौटी जबकि निकोला कैरी (12) और स्टेला कैंपबेल (0) रन बनाकर नाबाद रही।

भारत की ओर से झूलन गोस्वामी और पूजा वसत्राकर ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि स्नेह राणा ने एक विकेट लिए।

इस मैच को जीत कर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 26 मैचों के जीत की अभियान को भी तोड़ा।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

editors

Read Previous

22 भाषाओं में साहित्य अकादमी के अनुवाद पुरस्कार की घोषणा

Read Next

मोदी की नई टीम में शामिल हुए 43 चेहरे, कई मंत्रियों को प्रमोशन, कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इस्तिफे दिए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com