मोदी की नई टीम में शामिल हुए 43 चेहरे, कई मंत्रियों को प्रमोशन, कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इस्तिफे दिए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम में कुल 43 मंत्रियों के नाम तय हुए हैं। इसमें अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी जैसे केंद्रीय राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, सबार्नंद सोनोवाल को कैबिनेट में जगह मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में शामिल चेहरे इस प्रकार हैं- नारायण राणे, सबार्नंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, आजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, परसोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, डॉ. सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करांदलजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अनुपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान, भगवंत खुबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. भागवत किशनराव काराड, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, डॉ. भारती प्रवीण पवार, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बिरला, डॉ. एल मुरुगुन, निशित प्रमाणिक।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार संभवत: कोविड की दूसरी लहर से पहले ठीक प्रकार से प्रबंधन नहीं कर पाना भी उनके द्वारा अपना पद छोड़ने का एक कारण हो सकता है।

खासकर कोरोना की दूसरी लहर के समय हर्षवर्धन की व्यापक रूप से आलोचना की गई, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय को कोविड की स्थिति और वैक्सीन प्रशासन के प्रबंधन के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में देखा जाता है।

वरिष्ठ मंत्रियों में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा (केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री) और संतोष गंगवार (केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री) ने भी इस्तीफा दे दिया है। कोविड के दौरान प्रवासियों के संकट के लिए गंगवार को आलोचना का सामना करना पड़ा है।

फेरबदल से पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राज्य मंत्रियों में देबाश्री चौधरी, महिला एवं बाल विकास; रतन लाल कटारिया, जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता; संजय धोत्रे, शिक्षा; प्रताप चंद्र सारंगी, पशुपालन; रावसाहेब पाटिल, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण; अश्विनी चौबे, स्वास्थ्य; और बाबुल सुप्रियो ने इस्तीफा दे दिया है।

मौजूदा राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी और पुरुषोत्तम रूपाला पदोन्नति के लिए तैयार हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद मिलना तय माना जा रहा है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

महिला क्रिकेट: रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया

Read Next

यूपी एसटीएफ ने नशा तस्करों के गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com