एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा है कि अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप में भारत को शिक्सत देने के करीब पहुंच गया था और यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) उभरती हुई टीमों के आगे बढ़ने की रफ्तार को और तेज कर सकती है।

गुरुवार को ईटीपीएल 2026 प्लेयर ड्राफ्ट के बाद बेलफास्ट वुल्व्स के सह-मालिक और कप्तान ने कहा कि फ्रेंचाइजी लीग एसोसिएट देशों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को लगातार चुनौती देने के लिए जरूरी अनुभव और मंच प्रदान करती हैं।

आयरलैंड ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। जब मैक्सवेल ने पूछा गया कि क्या ‘ईटीपीएल’ यूरोपीय खिलाड़ियों को एक मजबूत प्रतिस्पर्धी मंच देकर इस तरह के और भी ज्यादा नतीजे लाने में मदद कर सकता है, तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ‘सकारात्मक’ जवाब दिया।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के विरुद्ध यूएसए के प्रदर्शन का उदाहरण दिया। उनका मानना है कि उभरती हुई टीमें पहले से ही खेल की दिग्गज टीमों को चुनौती देने में सक्षम हैं।

गुरुवार को ईटीपीएल 2026 प्लेयर ड्राफ्ट के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ‘आईएएनएस’ के सवाल का जवाब देते हुए मैक्सवेल ने कहा, “हां, मुझे लगता है कि आपको बस यूएस जैसी टीम को देखना चाहिए। जिस तरह से वे बतौर टीम आगे बढ़े हैं और पिछले टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं… मेरा मतलब है, भारत में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में। जिस तरह से उन्होंने दूसरी टीमों को कड़ी टक्कर दी। अगर उन्होंने शायद स्काई (सूर्यकुमार यादव) का कैच पकड़ लिया होता, तो वे वहां भारत को हरा भी सकते थे।”

मैक्सवेल ने कहा कि क्रिकेट के उभरते हुए देश तेजी से सुधार कर रहे हैं, उन्होंने यूरोप के क्रिकेट विकास में ईटीपीएल की अहम भूमिका का समर्थन करते हुए कहा, “उम्मीद है कि ईटीपीएल के साथ भी ऐसा ही होगा। इन देशों में विकास का काम काफी तेजी से हो सकता है। इससे क्रिकेट की अगली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।”

हालांकि, मैक्सवेल ने स्वीकारा है कि एक टिकाऊ क्रिकेट संस्कृति बनाने में समय लगता है, लेकिन मैक्सवेल ने कहा कि हाल के आईसीसी टूर्नामेंट्स ने पहले ही दिखा दिया है कि एसोसिएट देश ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन हमने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान देखा है, जिसमें कई अलग-अलग देशों ने हिस्सा लिया, यह सब काफी तेजी से हो सकता है।”

मैक्सवेल का मानना है कि अनुभवी अंतरराष्ट्रीय टीमों के विरुद्ध खेलने के नियमित मौकों से उभरती हुई टीमों को अपनी प्रगति जारी रखने में मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, “उभरती हुई टीमें इन दिग्गज टीमों के खिलाफ खेलने का मौका पाती हैं, जिनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप का अनुभव भी काफी ज्यादा है। वे उन्हें कड़ी टक्कर दे पाती हैं और अलग-अलग मौकों पर उन्हें चुनौती भी देती हैं।”

मैक्सवेल ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि ईटीपीएल की सफलता यह पक्का कर सकती है कि यूरोपीय टीमें दुनिया के प्रमुख क्रिकेट देशों के साथ अपने फासले को कम करती रहें। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ईटीपीएल की सफलता के साथ हम भविष्य में यही देखेंगे।”

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

admin

Read Previous

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

Read Next

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com