नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बड़ी राहत दी है। यह फैसला 7-8 जून की घटनाओं की जांच के बाद सबूतों की कमी के कारण लिया गया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के पालन करने वाले इस स्वतंत्र निकाय ने बताया कि एक पब के बाहर हुई लड़ाई में दोनों खिलाड़ियों की भूमिका की विस्तृत जांच में किसी भी नियम के उल्लंघन का कोई सबूत नहीं मिला है।

उल्लेखनीय है कि टीम प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण स्टोक्स और एटकिंसन को हाल ही में खत्म हुए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इंग्लैंड की कप्तानी की थी और इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ 253 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 115 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद 8 जून को दोनों खिलाड़ी एक नाइटक्लब विवाद में शामिल थे। इस घटना में सारासेन्स एकेडमी का एक रग्बी खिलाड़ी भी शामिल था।

सोमवार को जारी बयान में कहा गया, “क्रिकेट रेगुलेटर ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़ी 7-8 जून की घटनाओं की अपनी जांच पूरी कर ली है। क्रिकेट रेगुलेटर का काम यह तय करना है कि क्या किसी प्रतिभागी या खिलाड़ी ने ईसीबी के लागू क्रिकेट नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। जांच के दौरान संबंधित घटनाओं के बारे में सबूत इकट्ठा करने और उनका आकलन करने के लिए कई तरह से पूछताछ की गई।”

बयान में आगे कहा गया, “अभी उपलब्ध सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद, क्रिकेट रेगुलेटर ने यह तय किया है कि किसी नियम के उल्लंघन की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसलिए, दोनों में से किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर जांच के दौरान सहयोग के लिए इसमें शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता है।”

स्वतंत्र जांच निकाय की तरफ से मामले को औपचारिक रूप से बंद किए जाने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को किसी भी नियमों के उल्लंघन के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जून में हुई घटना को लेकर बनी अनिश्चितता भी समाप्त हो गई।

नाइट क्लब विवाद के बाद डरहम और सरे की काउंटी चैंपियनशिप टीमों से दोनों खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से मैदान पर उतरेंगे। यह मैच ट्रेंट ब्रिज में 25 जून से खेला जाएगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

admin

Read Previous

असली टीएमसी को पहचानना मुश्किल, जनता ने असली दोषियों को पहचान लिया: पूर्णिमा चक्रवर्ती

Read Next

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com