दिल्ली पुलिस ने एलएफ एंड एफएस के पूर्व चेयरमैन रामचंद करुणाकरण को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को कहा कि उसने इंफ्रास्ट्रक्च र लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएल एंड एफएस) के पूर्व प्रबंध निदेशक रामचंद करुणाकरण को कथित धोखाधड़ी और पैसे की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी करुणाकरण, जो 2019 में कथित रूप से पैसे की हेराफेरी के एक मामले में जमानत पर था, उसको लगभग 100 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई ने गिरफ्तार किया था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध विंग) आरके सिंह ने कहा, “हमें 2018 में आएनएसओ के निदेशक आशीष बेगवानी से शिकायत मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनसे करुणाकरण, रवि पार्थसारथी और हरि शंकरन एलएफ एंड एफएस के सभी पूर्व निदेशकों ने 2010 में एक निवेश प्रस्ताव के साथ संपर्क किया था। जिसके बाद बेगवानी की कंपनी ने आईएल एंड एफएस रेल लिमिटेड में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 170 करोड़ रुपये डाल थे। यह पैसा गुड़गांव रैपिड मेट्रो परियोजना के लिए था।”

पुलिस के अनुसार, “शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उसके धन का दुरुपयोग किया जा रहा था क्योंकि कंपनी द्वारा कोई काम शुरू नहीं किया गया था। उन्हें सिल्वरपॉइंट इंफ्राटेक लिमिटेड नामक एक अन्य कंपनी से 21 करोड़ रुपये के फर्जी अनुबंध आदेश भी मिले थे। ये अनुबंध आदेश अभियुक्तों द्वारा जाली थे।”

पुलिस ने कहा कि बेगवानी ने यह भी आरोप लगाया है कि निदेशकों ने पैसे की हेराफेरी करने के लिए बढ़े हुए खर्च और कम मुनाफे को अपनी किताबों में दिखाया।

पुलिस ने कहा कि करुणाकरण और आईएल एंड एफएस रेल लिमिटेड के अन्य निदेशकों के खिलाफ धन की हेराफेरी, अन्य कंपनियों को धोखा देने और जालसाजी के लिए कई मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने अनुबंध के आदेश प्राप्त करने के लिए वास्तव में कोई काम किए बिना कई कंपनियों को भुगतान किया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास इनमें से किसी भी ठेकेदार का नाम, पता या खाता विवरण नहीं था। पैसा फर्जी कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित किया जा रहा था।

सिंह ने कहा कि “हम अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जाँच कर रहे हैं। उसे 2019 और 2020 में विभिन्न एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर छूट गया। मामला अदालत में है। हमने अब उसे धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है जो बेगवानी द्वारा दर्ज किया गया था।”

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

यूपीसीडा से हासिल भूमि पर 11,500 करोड़ रुपए का निवेश, 1 लाख लोगों को रोजगार का दावा

Read Next

नीरज की जीत का जश्न मनाएं पर देश के संघर्षरत खिलाड़ियों की पीड़ा को न भुलाएं हम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com