‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई बार कलाकार खुद भी याद करते हुए भावुक हो जाते हैं और उन दिनों की यादें साझा करते हैं। ऐसी ही एक याद अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने सोमवार को साझा की, जब उनकी लोकप्रिय फिल्म ‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल पूरे हो गए।

इस खास मौके पर शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक पुराना पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा , ”फिल्म को रिलीज हुए भले ही इतने साल बीत चुके हों, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे यह सब कल की ही बात हो।”

फिल्म ‘किशन कन्हैया’ की बात करें तो इसका निर्देशन और निर्माण प्रसिद्ध फिल्मकार राकेश रोशन ने किया था। इसकी कहानी लेखक रवि कपूर, मोहन कौल और कादर खान ने मिलकर लिखी थी। यह एक कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म थी, जिसने उस समय दर्शकों को खूब रोमांचित किया। फिल्म में अनिल कपूर ने डबल रोल निभाया, जिसमें वे किशन और कन्हैया नाम के दो अलग-अलग किरदारों में नजर आए थे।

फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जन्म के समय अलग हो जाते हैं। कहानी की शुरुआत लीला नाम की एक महिला से होती है, जो दाई का काम करती है। वह और उसका पति भोला राम संतान के सुख से वंचित होते हैं। एक दिन एक अमीर व्यक्ति सुंदरलाल की पत्नी दो बच्चों को जन्म देती है और उस समय दाई का काम लीला ही कर रही होती है। बच्चे की चाह में लीला एक बच्चे को अपने पास रख लेती है और सुंदरलाल से कह देती है कि केवल एक ही बच्चा पैदा हुआ है। जन्म देने के तुरंत बाद सुंदरलाल की पत्नी की मृत्यु हो जाती है।

इसके बाद लीला और उसका पति उस बच्चे का पालन-पोषण करते हैं, जिसका नाम कन्हैया रखा जाता है। दूसरी ओर सुंदरलाल अपने बेटे किशन को अकेले पालता है। बाद में वह कामिनी नाम की महिला से विवाह कर लेता है। कामिनी अपने भाई गेंदामल के साथ घर में रहने लगती है और धीरे-धीरे वे दोनों घर और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। किशन को इन्हीं अत्याचारों के बीच बड़ा होना पड़ता है।

किशन ने नहीं पढ़ा-लिखा और अक्सर उससे जबरन कागजों पर अंगूठा लगवाया जाता है। दूसरी ओर कन्हैया का स्वभाव बिल्कुल अलग होता है। वह फिल्मों का बहुत बड़ा शौकीन होता है और खुशमिजाज जिंदगी जीता है। उसकी मुलाकात अंजू नाम की लड़की से होती है। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। कहानी में एक रोचक मोड़ यह भी है कि दोनों भाइयों के बीच एक अनजाना भावनात्मक संबंध बना रहता है। जब भी किसी एक को दर्द होता है तो दूसरे को भी उसका एहसास होने लगता है।

आगे चलकर किशन को राधा नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है और दोनों की शादी हो जाती है। इस बीच खलनायक किशन की संपत्ति हड़पने की साजिश रचते हैं और उसे मारने की योजना बनाते हैं।

कहानी के आखिर में कन्हैया को अपने अतीत का सच पता चलता है और वह अपने असली घर पहुंच जाता है। दोनों भाई मिलकर सभी विलेन का सामना करते हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

Read Next

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com