पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं।

अभिनेता बनने का सपना लिए आए अभिनेताओं के लिए पहली फिल्म मिलना सिर्फ शुरुआत का संकेत नहीं, बल्कि करियर बनाने की वो चाबी है जो नसीब वालों को मिलती है, लेकिन किसी अभिनेत्री को अपनी पहली ही फिल्म पर पछतावा होने की बात हैरान करती है, लेकिन अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के साथ ऐसा हुआ था। अभिनेत्री को अपनी पहली फिल्म साइन करने का पछतावा रहा था।

शिल्पा शिरोडकर की डेब्यू फिल्म ‘किशन कन्हैया’ आज के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, और आज फिल्म को रिलीज हुए 36 साल हो चुके हैं। हालांकि अभिनेत्री को लगता है कि मानो कल की बात हो। शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म में राधा नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो गांव की सीधी-साधी लड़की थी। अभिनेत्री की पहली ही फिल्म पर्दे पर सुपरहिट रही और साल 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल रही, लेकिन यह फिल्म अभिनेत्री के लिए नकारात्मक रही।

फिल्म में एक गाना फिल्माया गया, ‘राधा बिना कृष्णा अकेला’। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही बहुत प्यारे थे, लेकिन फिल्म में शिल्पा के साथ झरने के नीचे सफेद और पारदर्शी साड़ी पहनाकर एक सीन फिल्माया गया था, जो ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म की मंदाकिनी से मिलता था। गाने के सीन की बहुत आलोचना हुई थी और करियर की शुरुआत में ही उनकी तुलना मंदाकिनी से होने लगी। उन्होंने खुद कहा था कि नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म को साइन करने का पछतावा हुआ था।

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित यह भारतीय हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर डबल रोल में थे, और फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अनिल कपूर पहली पसंद नहीं थे, बल्कि पहले फिल्म अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी, लेकिन बिजी होने की वजह से अभिनेता ने फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म के लिए अनिल कपूर को साइन किया गया।

–आईएएनएस

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा

मुंबई । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस...

‘घर की खिड़कियां हिल रही हैं’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता ने सुनाए धमाकों के डरावने अनुभव

मुंबई । मिडिल ईस्ट के कई देशों में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय नागरिक...

लाइब्रेरियन से फिल्मफेयर विजेता गीतकार तक: किताबों की दुनिया से निकले संतोष आनंद ने रचे यादगार फिल्मी नगमें

मुंबई । हिंदी सिनेमा में जब भी दिल को छू लेने वाले गानों की बात होती है तो गीतकार संतोष आनंद के नाम का जिक्र जरूर होता है। 'जिन्दगी की...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com