युवाओं का नवाचार है विकास का आधार: सीएम मोहन यादव

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि युवा ही देश को नई सोच और नई दिशा की ओर ले जाते हैं। इनके नवाचार ही विकास का आधार बनते हैं, इसलिए नवाचारों को प्रोत्साहन देना, हमने हमारा संकल्प निहित किया है। राजधानी के रवीन्द्र भवन में आयोजित मध्य प्रदेश स्टार्ट-अप समिट-2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्राचीन काल से ही हम व्यापार-व्यवसाय की भरपूर समझ रखते हैं, क्योंकि पुरुषार्थ, उद्यमिता, नवाचार और व्यापार हम भारतीयों के संस्कारों में ही है।

मध्य प्रदेश नए-नए अवसरों का प्रदेश है। युवा ही देश को नई सोच और नई दिशा की ओर ले जाते हैं। इनके नवाचार ही विकास का आधार बनते हैं। इसलिए नवाचारों को प्रोत्साहन देना, हमने हमारा संकल्प निहित किया है। भारत में 6 करोड़ से अधिक एमएसएमई हैं, जो देश की जीडीपी में 30 प्रतिशत से अधिक योगदान देते हैं। कुल निर्यात में एमएसएमई की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत तक है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में स्टार्ट-अप का योगदान अतुलनीय है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम बन चुका है। आज हमारा देश, दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के सबके सहयोग से भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

सीएम ने समिट के दौरान 156 स्टार्ट-अप को 2.5 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 21 स्टार्ट-अप को 8.17 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। विभिन्‍न सफल और विकासशील स्टार्ट-अप के फाउंडर्स और इंक्यूबेटर्स को सम्मानित किया गया। इस समिट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के साथ फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन के साथ पंचवर्षीय एमओयू सहित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कार्वी स्टार्ट-अप लैब्स और स्टार्ट-अप मिडिल ईस्ट के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी हस्ताक्षरित किए गए।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि युवा शक्ति अपनी क्षमताओं के बल पर दुनिया को बदल सकती है। स्वामी विवेकानंद ऐसे संत थे, जिन्होंने युवा शक्ति को पहचाना और उन्हें राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरित किया। बाल्यकाल में मिलने वाली हार-जीत से हमें भविष्य की सीख मिलती है। राज्य सरकार ने स्टार्ट-अप पॉलिसी 2025 में नवाचारों को प्रोत्साहित करने की शुरुआत की है। नए विचारों के साथ स्टार्ट-अप शुरू करने वाले उद्यमियों को इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से 10 हजार रुपए की प्राथमिक सहायता प्रदान की जा रही है।

–आईएएनएस

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

admin

Read Previous

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

Read Next

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com