एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक प्रदूषण नियंत्रण में हुई प्रगति का आकलन करने और पहले से तय उपायों को और मजबूत करने के लिए नियमित सालाना समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा थी।

बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, पर्यावरण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारी शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने विशेष कानून बनाकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का गठन किया था। इस आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के एयरशेड की पहचान की, जिससे प्रदूषण के स्रोतों का सटीक पता लगाना संभव हुआ। मंत्री ने कहा कि एनसीआर में वायु प्रदूषण मानवीय गतिविधियों और मौसम संबंधी कारणों से होता है। उन्होंने जोर दिया कि तत्काल समाधान के बजाय लंबी अवधि की नीतिगत कार्रवाई जरूरी है।

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर चर्चा करते हुए मंत्री ने स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत बताई, खासकर 62 चिह्नित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, विशेष पंजीकरण अभियान, बॉर्डर पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली लगाने और कार्यालय समय में बदलाव की संभावना पर जोर दिया। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार, सड़क शुल्क, स्मार्ट पार्किंग, और एनसीआर के लिए एक समान वाहन पंजीकरण नीति जैसे उपायों पर भी बात हुई। उन्होंने कहा कि इन उपायों की सफलता जनता की भागीदारी और व्यवहार में बदलाव पर निर्भर है।

औद्योगिक प्रदूषण की समीक्षा में बताया गया कि एनसीआर की 240 औद्योगिक इकाइयों में से 227 पहले ही पाइपलाइन गैस पर आ चुकी हैं। लेकिन अनियोजित विकास और तय क्षेत्रों के बाहर चलने वाली इकाइयों का नियमितीकरण अभी भी चिंता का विषय है। मंत्री ने नियमों का पालन न करने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर सील करने की कार्रवाई भी शामिल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 88 ऐसी इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली नहीं लगाई। 23 जनवरी 2026 से इनके बंद करने की कार्रवाई शुरू होगी।

निर्माण और विध्वंस कचरे के प्रबंधन पर चर्चा में तय स्थलों का चयन, प्रदूषण के चरम समय में विध्वंस गतिविधियां रोकना और वैज्ञानिक निपटान के लिए रीसाइक्लर संघों से साझेदारी पर जोर दिया गया। दिल्ली के तेहखंड में एक निर्माण-विध्वंस कचरा प्रसंस्करण संयंत्र इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। बैठक में दिल्ली के 10 किलोमीटर दायरे में स्थित थर्मल पावर प्लांटों में फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन सिस्टम लगाने और इन प्लांटों में फसल अवशेषों का कम से कम 5 प्रतिशत उपयोग अनिवार्य करने की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

सड़क विकास और धूल नियंत्रण पर मंत्री ने मिशन मोड में पूर्ण रूप से पक्की सड़कें बनाने, स्थानीय झाड़ियों के पौधे लगाने और पर्यावरण कार्य बल, एनसीसी, एनएसएस तथा युवा क्लबों को शामिल करने पर जोर दिया। अगले साल दिल्ली में 3,300 किलोमीटर से अधिक सड़कों का पुनर्विकास होगा, जिसमें धूल नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन भी शामिल होगा। मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनें बड़े पैमाने पर लगाई जाएंगी और छोटी सड़कों के लिए हाथ से चलने वाली वैक्यूम मशीनें भी इस्तेमाल होंगी। सड़क रखरखाव अनुबंध में 72 घंटे के अंदर गड्ढों की मरम्मत का प्रावधान करने और दिल्ली सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

मंत्री ने एनसीआर के लिए एकीकृत परिवहन योजना के तहत दिल्ली मेट्रो और सिटी बस सेवाओं को तेजी से बढ़ाने पर बल दिया ताकि अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने आने वाले वर्षों की विस्तार योजना पेश की, जबकि दिल्ली परिवहन विभाग ने बताया कि 14,000 बसों की योजना में से 3,350 इलेक्ट्रिक बसों का आदेश दिया जा चुका है। इन बसों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा ताकि आवासीय, व्यावसायिक और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच बढ़े। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और वाहन प्रदूषण में लगातार कमी आएगी। 31 जनवरी 2026 तक 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर ई-ऑटो, बाइक टैक्सी और फीडर कैब का पायलट एकीकरण लागू होगा।

पुराने कचरे के निपटान पर प्रगति की समीक्षा में ओखला (जुलाई 2026), भलस्वा (अक्टूबर 2026), और गाजीपुर (दिसंबर 2027) की समयसीमा दोहराई गई। 5×5 किलोमीटर ग्रिड में कचरा संग्रह केंद्र लगाए जाएंगे, ऐप आधारित संग्रह सेवाओं पर विचार किया जाएगा, और सितंबर 2027 तक 4,600 मीट्रिक टन ताजा कचरे के प्रसंस्करण की सुविधा पूरी हो जाएगी। कचरे से ऊर्जा बनाने वाले संयंत्र सितंबर 2026 तक पूरे किए जाएंगे।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया कि जनवरी 2026 से टीईआरआई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटीएम पुणे और एआरएआई के माध्यम से प्रदूषण स्रोतों का वैज्ञानिक अध्ययन शुरू हो गया है। कोविड लॉकडाउन वाले वर्ष को छोड़कर 2025 में 2018 के बाद सबसे अच्छे वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किए गए, जो एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्शाते हैं। बैठक में जनजागरूकता के लिए गहन अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। सभी एनसीआर सरकारों द्वारा समन्वित और लक्ष्य आधारित कार्ययोजना से इस साल के अंत तक वायु गुणवत्ता सूचकांक में 15-20 प्रतिशत सुधार की उम्मीद है।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

admin

Read Previous

त्रिपुरा: हिंसा प्रभावित कुमारघाट में इंटरनेट सेवा बहाल, पाबंदियों में दी गई ढील

Read Next

युवाओं का नवाचार है विकास का आधार: सीएम मोहन यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com