धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज, अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली ने लुटाया प्यार

मुंबई । 21 साल की उम्र में पाकिस्तानी सीमा में घुसकर दुश्मनों का सफाया करने वाले सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। दोनों ने ही अगस्त्य नंदा की फिल्म की तारीफ कर अरुण खेत्रपाल के जज्बे को सलाम किया है।

अभिषेक बच्चन ने अपने भांजे अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म को सच्ची और जज्बे से भरी कहानी बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक अनकही सच्ची कहानी जिसे देखा जाना चाहिए।”

फिल्म 1 जनवरी को रिलीज होगी। जबकि अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नवेली नंदा ने लिखा, ‘फाइनल ट्रेलर आ गया है। इस नए साल, खुद को हिम्मत का तोहफा दें। सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी देखें, एक हीरो जो सिर्फ़ 21 साल का था और अमर हो गया, वे थे सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल।’

बात अगर ट्रेलर की करें तो फिल्म में अगस्त्य नंदा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय टैंकों का महारथी कहा जाता था। उन्हें टैंक से बहुत प्यार था और यही वजह थी कि उन्होंने आर्मी का हिस्सा बनने का सोचा। ट्रेलर में अगस्त्य नंदा की एक्टिंग दमदार लग रही है, वे जोशीले अंदाज में हर सीन को जीवंत कर रहे हैं।

ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में भावुक होकर वे अपने बेटे के शहीद होने की कहानी बताते हैं और कहते हैं कि ‘काश वो उस वक्त पीछे हट गया होता।’

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध के समय सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल ने अकेले ही पाकिस्तान के 10 टैंकों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन हमले की वजह से टैंक में आग लग गई और अरुण खेत्रपाल शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें अदम्य साहस के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। पहले फिल्म 25 दिसंबर, यानी आज ही रिलीज होनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया। अब फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच अमेरिकी दूतावास ने सतर्कता बरतने की सलाह दी

Read Next

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com