‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज, कार्तिक आर्यन के डायलॉग्स ने बटोरी तालियां

मुंबई । कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का पूरा मिश्रण है। ट्रेलर की शुरुआत ही फैंस को अपनी ओर खींच रही है।

ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के वॉयसओवर से होती है, जिसमें वह कहते हैं, ”कोई कहता है फ्यूचर के बारे में सोचो, तो कोई कहता है पास्ट को देखकर चलो, मैं मानता हूं आज में जियो। यहां, इस पल। सिर्फ हम दोनों।” फिल्म में कार्तिक का किरदार रेहान नामक लड़के का है, जिसे प्यार से ‘रे’ बुलाते हैं। वह मौज-मस्ती करने वाला और बिंदास लड़का है। कार्तिक अपने कूल अंदाज और सिक्स पैक बॉडी के साथ स्क्रीन पर छा गए। वहीं, अनन्या पांडे भूमि वर्धन के किरदार में हैं, जिनकी एंट्री ट्रेलर में एक ताजगी लेकर आई।

दोनों की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर होती है और यहीं से उनके बीच की नोक-झोंक, दोस्ती और रोमांस की शुरुआत होती है।

ट्रेलर में कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री काफी क्यूट है। उनकी बातचीत, छोटी-छोटी नोक-झोंक और हल्की-फुल्की शरारतें दर्शकों को उनके किरदारों से बांधकर रखती हैं। इसके अलावा, फिल्म में दोनों के डांस मूव्स और मस्ती भरे पल भी दिखाए गए हैं, जो कॉमेडी और रोमांस के मिश्रण को मजबूती से पेश करते हैं।

ट्रेलर में इमोशनल सीन भी शामिल हैं। इस दौरान कार्तिक का एक डायलॉग आता है, ”जो मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुर्बानी न दे, वो मर्द, मर्द नहीं होता।” फिल्म रोमांस के अलावा, रिश्तों और प्यार के अहम पहलुओं को भी दर्शाएगी।

ट्रेलर में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ के किरदारों की झलक भी देखने को मिली। ट्रेलर की समाप्ति भी कार्तिक के वॉयसओवर में होती है, ”किस्से, कहानियां, चर्चे, दास्तां… अधूरे इश्क के ही होते हैं।”

ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि फिल्म में प्यार, रोमांस और रिश्तों के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इसे करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तिवारी, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स करण श्रीकांत शर्मा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

केआईआईएफबी मसाला बॉन्ड मामले में केरल हाईकोर्ट ने सीएम को दी अंतरिम राहत, ईडी के नोटिस पर रोक

Read Next

भारत-ओमान व्यापार समझौते से साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार होगा: पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com