छत्तीसगढ़: कांकेर में धर्मांतरण पर मचे बवाल के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, पुलिस बल तैनात

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले स्थित आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरण को लेकर मचे बवाल के बीच शुक्रवार को शांति नजर आई। बीते तीन दिनों से धर्मांतरित व्यक्ति के शव के गांव में दफन को लेकर विवाद भड़का हुआ था। दो पक्षों में मारपीट के बाद इलाके में अशांति फैल गई थी, लेकिन हालात अब बदल गए हैं। इलाके में शांति नजर आ रही है। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।

बता दें कि गुरुवार को विवाद और बढ़ गया था। जहां एक ओर आदिवासी समाज के लोग रास्तों को रोककर बाहरी व्यक्तियों को आने-जाने नहीं दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर आमाबेड़ा और बड़े तेवड़ा गांव में आक्रोशित लोग लाठी-डंडों से लैस होकर शव को बाहर निकालने की मांग पर अड़े हुए थे। प्रशासन के शव निकालने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। गुस्साई भीड़ ने सबसे पहले बड़े तेवड़ा गांव में बनाए गए चर्च को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद आमाबेड़ा में स्थित दो चर्चों में तोड़फोड़ की गई।

इस दौरान पुलिस ने रोका तो भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। साथ ही लोग लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला करने लगे। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग किया। इस दौरान एडिशनल एसपी समेत 20 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

घटनाक्रम पर नजर डालें तो 14 दिसंबर को बड़ेतेवड़ा सरपंच रजमन सलाम के पिता की मौत हुई। 15 दिसंबर को परिजनों ने शव अपने खेत में दफना दिया।

16 दिसंबर को लोगों को जानकारी मिलने के बाद आक्रोश बढ़ गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुटे और बड़े तेवड़ा में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति देख पुलिस फोर्स तैनात की गई।

भीड़ मठ में तोड़फोड़ करने लगी। वहां से 150 मीटर की दूरी पर बैठे सरपंच व उनके साथी इस घटना को देखते रहे। बताया जा रहा है कि भीड़ यहां से उनकी ओर बढ़ी। दोनों पक्षों में झड़प होने लगी।

17 दिसंबर को कब्र से शव निकालने की बात पर दो पक्षों में विवाद मारपीट और हिंसा में बदल गई। इस दौरान काफी ग्रामीण घायल हुए।

आदिवासी समाज ने 18 दिसंबर को आमाबेड़ा जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई। दोपहर में प्रशासन ने शव को बाहर निकाला, मामला शाम तक आगजनी और तोड़फोड़ में बदल गया, और भीड़ को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।

अब पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। शांति-व्यवस्था बनाने के लिए पूरे इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। पुलिस के अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी अभी भी इलाके में मौजूद होकर नजर बनाए हुए हैं। इलाके में लोगों की एक भी भीड़ नजर नहीं आ रही है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘कैंसर मतलब जिंदगी खत्म नहीं’, सबा के शो में हिना खान ने बताया मुश्किल दौर का अनुभव

Read Next

रूस के खिलाफ यूरोप का बड़ा कदम, यूक्रेन को 90 अरब यूरो का ब्याज मुक्त कर्ज देने को तैयार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com