दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसे लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार जब से बनी है, तब से प्रदूषण रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। यह उपाय पूर्व की सरकारों ने नहीं किए थे। अगर किए होते तो आज दिल्ली की ये स्थिति नहीं होती।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार केजरीवाल की पूर्व सरकार की बदहाली से जूझ रही है, लेकिन हम दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा और स्वच्छ वातावरण मुहैया कराएंगे।

जी राम जी बिल को लेकर विपक्ष के हंगामे पर भाजपा सांसद ने कहा कि जो लोग राजनीतिक रूप से दिवालिया हो गए हैं, वे ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उनके पास बुद्धि-विवेक नहीं है, राजनीतिक तर्क नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों और विभिन्न वर्गों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उन्हें गलत बताने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष ने हंगामे का रास्ता चुना है। इस हंगामे से कुछ भी होने वाला नहीं है। वे देश को गुमराह कर लें, लेकिन देश पीएम मोदी पर विश्वास करता है।

राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह नई बात नहीं है। वे अक्सर संसद का सत्र चलता है या देश में कोई महत्वपूर्ण घटना होती है, तो विदेश में नजर आते हैं। वहां सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं। विपक्ष के नेता से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह राहुल गांधी का बचकाना व्यवहार है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंधित हिजाब वाले वीडियो पर उन्होंने कहा कि वे गलत ढंग से देख रहे हैं। पिता की पुत्री का मामला देखें तो लोगों को समझ आएगा।

सपा सांसद के विवादित बयान पर कहा कि उन्हें भारत की संस्कृति का पता नहीं है। एक वर्ग विशेष के वोटों की चिंता रहती है। इस तरह के बयान से वे क्या साबित करना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया को अपनी आर्थिक ताकत, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक समृद्धि और सभ्यता के मूल्यों को दिखा रहा है। यही वजह है कि भारत अब दुनिया के दो या तीन सबसे महत्वपूर्ण देशों में गिना जाता है। हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे पायदान पर बहुत जल्द पहुंचने वाली है। हम लोग चौथे से तीसरे पायदान की यात्रा शुरू कर चुके हैं। पीएम मोदी ने लगन के साथ 11 साल में देश के लिए काम किया है। हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए यह अनुकरणीय है।

–आईएएनएस

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो...

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

admin

Read Previous

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज, अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली ने लुटाया प्यार

Read Next

एमआईसीई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहरों में स्थापित होंगे कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com