‘यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर,’ धुरंधर देख बोलीं प्रीति जिंटा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में साल का अंतिम समय ‘धुरंधर’ के नाम रहा। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज कर रही है।

फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है। फिल्म देखने वाले अधिकतर दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ‘धुरंधर’ देखी और फिल्म को मास्टरपीस बताया। अभिनेत्री का कहना है कि वे एक बार नहीं, बल्कि कई बार फिल्म देख सकती हैं।

फिल्म ‘धुरंधर’ देखने के बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी खुशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से शेयर की और पूरी फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए फिल्म निर्माता आदित्य धर को स्पेशल बताया। उन्होंने लिखा, “आज का दिन बहुत मजेदार था। बहुत दिनों बाद मैंने अकेले थिएटर में फिल्म देखी। दोपहर का शो हाउसफुल था और वाह, क्या जबरदस्त अनुभव था और ये उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो मैंने बहुत समय बाद देखी है। बिल्कुल रॉ, रियल और मास्टरपीस। फिल्म के सभी किरदारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।

उन्होंने आगे लिखा, “दिल को छू लेने वाला और दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया और सबसे ज्यादा आदित्य धर के डायरेक्शन से प्यार हो गया। इतनी मेहनत से और फिर भी इतने दिल से बनाया गया। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हर उस अनजान आदमी, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है जिसने हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। साढ़े तीन घंटे पलक झपकते ही बीत गए और मैं इसे दोबारा देखने के लिए तैयार हूं।

प्रीति को फिल्म के निर्माता और निर्देशक आदित्य धर के काम से प्यार हो गया है, और वे खुद उन्हें कॉल करके फिल्म का एक्सपीरियंस भी शेयर करने वाली हैं। उन्होंने सभी से फिल्म को देखने की अपील की है।

बता दें कि आदित्य धर के लिए भी फिल्म काफी स्पेशल है, क्योंकि ‘धुरंधर’ को पर्दे पर उतारने के लिए उन्हें तीन साल लगे। पहले उन्होंने फिल्म को लेकर रिसर्च की और लेखन भी खुद ही किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म का बजट 100 करोड़ से ऊपर था, लेकिन समय और स्टारकास्ट की वजह से फिल्म का बजट 250 करोड़ से ज्यादा हो गया।

–आईएएनएस

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कर्नाटक: रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अभिनेता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के मंच से कथित...

सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे को जानना चाहिए उनकी कहानी’

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में...

राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो

मुंबई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सुभाष घई ने पीएम मोदी की जादुई शख्सियत की तारीफ की, बोले- वे शब्दों से ज्यादा आंखों से बात करते हैं

मुंबई । डायरेक्टर सुभाष घई ने भारतीय इंडस्ट्री को कई दशकों तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज,...

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई । एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस घटना से राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की...

‘इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश की’, अरिजीत सिंह को मिला सोना मोहपात्रा का साथ

मुंबई । मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर...

मधुर भंडारकर की ‘दिल तो बच्चा है जी’ के 15 साल पूरे, पुरानी यादों को किया ताजा

मुंबई । रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' ने अपने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने...

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक अद्वितीय यात्रा रही

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह अपनी...

ऊर्जा परिवर्तन तभी सफल होगा, जब लगातार और संतुलित निवेश किया जाए : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली । 'इंडिया एनर्जी वीक 2026' की मंगलवार को औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें निवेश, साझेदारी और ऊर्जा बदलाव को जमीन पर उतारने की जरूरत पर खास जोर दिया गया।...

admin

Read Previous

सुजैन खान ने मां जरीन खान के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- ‘हर घड़ी आपकी कमी खलती है’

Read Next

एडिलेड टेस्ट: एशेज में शतक लगाने वाले एलेक्स कैरी चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com