विंबलडन : फेलिक्स को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे बेरेट्टीनी

लंदन: सातवीं सीड माटेओ बेरेट्टीनी ने अपने करीबी मित्र फेलिक्स एगर एलियासिम को हराते हुए पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फेलिक्स को 6-3, 5-7, 7-5, 6-3 से हराने वाले बेरेट्टीनी का सेमीफाइनल में सामना स्विस सुपरस्टार रोजर फेडरर को हराने वाले पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज से होगा।

बेरेट्टीनी ओपन ओरा में विंबलडन के अंतिम-4 दौर में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

मैच के बाद बेरेट्टीनी ने कहा, अभी सब कुछ अजीब हो रहा है। फेलिक्स के लिए धन्यवाद, मुझे लगता है कि हमने एक शानदार मैच बनाया और मुझे आशा है कि आप लोगों ने इसका आनंद लिया। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है, इसलिए उसके खिलाफ खेलना कभी आसान नहीं होता। लेकिन यह खेल है और मैं वास्तव में खुश हूं।

बेरेटिनी ने 14 ब्रेक-पॉइंट्स में से छह को परिवर्तित किया। इस दौरान उन्होंने 12 एस मारे और पहली सर्व पर 76 प्रतिशत अंक जीते। उन्होंने केवल तीन डबल फॉल्ट किए।

दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच का सामना कनाडा के 10वीं वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोव से होगा जिन्होंने रूस के 25वीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव को पांच सेटों के कठिन खेल में 6-4, 3-6, 7-5, 1-6, 4 से हराया।

जोकोविच ने हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया था।

दोनों सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

admin

Read Previous

श्रीलंकाई लोगों के हमलों का विरोध करेगा तमिलनाडु मछुआरा संघ

Read Next

इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक ने सऊदी के उम्मीदवार को नया अध्यक्ष चुना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com