चहल और नरेन के बड़े रिकॉर्ड का गवाह बना आईपीएल के इतिहास में डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी था जो पंजाब किंग्स ने बनाया। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 15.3 ओवर में मात्र 111 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में केकेआर 15.1 ओवर में 95 रनों पर ही आउट हो गई और 16 रनों से मैच हार गई।

आईपीएल में इससे पहले सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिन्होंने डरबन में 9 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर भी जीत हासिल की थी। डरबन में उसी सीजन में पंजाब किंग्स ने भी एक बार 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया था। लेकिन इस बार सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मैदान भारत की तुलना में अलग हैं और आईपीएल में अब जिस तरह से रनों की बौछार हो रही है, उसे देखते हुए यह उपलब्धि और भी दुर्लभ हो जाती है।

आईपीएल में सिर्फ पांच बार ऐसे मौके आए हैं जब दोनों टीमें ऑल आउट हुई हैं। केकेआर ने दूसरी पारी में 95 रन बनाए जो आईपीएल के इतिहास में बना उनका दूसरा निम्नतम स्कोर है। केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2008 में 67 रन बनाए थे जो उनका सबसे कम स्कोर है। वहीं, 111 रन पंजाब किंग्स का भी तीसरा सबसे कम स्कोर है।

इस मैच में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल छाए रहे, जिन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए। चहल ने केकेआर के खिलाफ तीसरी बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। आईपीएल में किसी एक गेंदबाज द्वारा विपक्षी टीम के खिलाफ इससे अधिक चार या उससे ज्यादा विकेट नहीं लिए गए हैं। इसके अलावा चहल ने आईपीएल में अब तक 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में उन्होंने केकेआर के सुनील नरेन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने इतनी ही बार चार या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में लिए हैं।

नरेन ने इस मैच में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। नरेन ने अब पंजाब किंग्स के खिलाफ 36 विकेट ले लिए हैं। किसी और गेंदबाज ने इस टीम के खिलाफ इतने विकेट नहीं लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में एक आईपीएल रिकॉर्ड भी है।

ताजा जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 अंक तालिका में टॉप-4 में बनी हुई है। वहीं केकेआर छठे स्थान पर बनी हुई है।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

पुलिस पर नहीं, न्यायालय पर भरोसा, कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद : जियाउर्रहमान बर्क

Read Next

गाजियाबाद : कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com