गाजियाबाद : कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

गाजियाबाद । गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय कुलदीप त्यागी के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी का नाम अंशु त्यागी था। यह घटना बुधवार सुबह नंदग्राम क्षेत्र में उस समय हुई जब कुलदीप त्यागी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुलदीप त्यागी ने लिखा है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी नहीं है।

उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह नहीं चाहते कि उनके इलाज पर पैसे खर्च हों, इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या के पीछे भी यही कारण बताया कि बीमारी और इलाज से जुड़े तनाव को वह और उनकी पत्नी झेल नहीं सकते थे।

घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने जानकारी दी और बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक तनाव और गंभीर बीमारी के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं कोई और कारण तो इस दर्दनाक घटना के पीछे नहीं था। फिलहाल, इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

चहल और नरेन के बड़े रिकॉर्ड का गवाह बना आईपीएल के इतिहास में डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर

Read Next

अफगानिस्तान: भूकंप के झटकों से हिला हिंदुकुश क्षेत्र, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 मापी गई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com