पुलिस पर नहीं, न्यायालय पर भरोसा, कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद : जियाउर्रहमान बर्क

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर रहमान बर्क को बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ तलब किया था, जिसके बाद वह बुधवार को बयान दर्ज कराने पहुंचे। इसी बीच मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पुलिस की जांच, न्यायिक आयोग की कार्यवाही और अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया और पूछताछ के दौरान सभी सवालों के जवाब दिए।

सपा सांसद ने कहा कि आज मुझे न्यायिक आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया और यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं वहां जाकर पूरी सच्चाई सामने रखूं। मैं न्याय में विश्वास रखता हूं और हर सवाल का जवाब दूंगा। पुलिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 161 के तहत दर्ज बयान का कोई कानूनी महत्व नहीं होता, क्योंकि उसमें हस्ताक्षर नहीं होते और वह अदालत में मान्य नहीं होता। बर्क ने दावा किया कि उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं और न्यायालय में सच सामने आ जाएगा।

सांसद ने कहा कि अगर सिर्फ पुलिस के कहने से सच्चाई साबित हो जाती, तो फिर न्यायालय की आवश्यकता ही नहीं होती। मैं बार-बार कह रहा हूं कि पुलिस के पास रिपोर्ट लिखने की ताकत है, लेकिन जो कुछ भी उन्होंने मेरे खिलाफ लिखा है, वह गलत है। मैं कोर्ट का सहारा लूंगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा। मैं कभी भी किसी भी प्रकार की हिंसा में विश्वास नहीं रखता। मैं चाहता हूं कि प्रदेश और देश में कानून और संविधान का राज हो। अगर कोई मसला है, तो उसका हल न्यायिक तरीके से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर एक सांसद के साथ गलत होता है तो आम जनता का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। मैं चाहता हूं कि हर तबके को न्याय मिले। इस देश का संविधान और न्यायालय ही हमारी सबसे बड़ी उम्मीद हैं। मीडिया कर्मियों से उन्होंने कहा कि आपने जो सवाल उठाए, उनमें ही जवाब भी छिपे हुए हैं। जनता सब देख रही है और मैं उम्मीद करता हूं कि अदालत से मुझे न्याय जरूर मिलेगा।

वक्फ बोर्ड और संभल के पुराने मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने उन मामलों में भी न्यायालय की शरण ली थी और इस मसले में भी सुप्रीम कोर्ट गए हैं। मैंने खुद भी एक पिटीशन दायर की है और मेरी तरफ से इस केस को वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद देख रहे हैं।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

हैंड एंड पावर टूल सेक्टर में बड़ा अवसर, 25 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है निर्यात : नीति आयोग

Read Next

चहल और नरेन के बड़े रिकॉर्ड का गवाह बना आईपीएल के इतिहास में डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com