विधानसभा में रहने के लायक नहीं हैं आतिशी, रद्द होनी चाहिए सदस्यता : फतेह जंग बाजवा

चंडीगढ़ । पंजाब बीजेपी नेता फतेह जंग बाजवा ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी पर पलटवार किया और कहा कि वह दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं और वह विधानसभा में दिल्ली सीएम के सामने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं?

पंजाब बीजेपी नेता फतेह जंग बाजवा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विधानसभा में आतिशी, दिल्ली की सीएम के सामने ऐसे कैसे कह सकती हैं कि आप कुत्तों और गुरुओं के मुद्दों पर बात करती हैं? उनके इस बयान पर मुझे हैरानी हुई। उनकी सोच छोटी है। ऐसे लोगों को चुनना ही नहीं चाहिए। ऐसे लोग विधायक बनने के लायक नहीं हैं।

उन्होंने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि क्या बोल रही हैं। भाजपा के विधायकों ने स्पीकर को लिखकर दिया है कि इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। मैं इससे सहमत हूं और इसका समर्थन करता हूं कि आतिशी जैसे लोग विधानसभा में रहने के लायक नहीं हैं। उनकी सोच छोटी है। ये लोग पंजाब के लिए भी श्राप हैं।

फतेह जंग बाजवा ने कहा कि विपक्षी दल के लोग मनरेगा पर राजनीति कर रहे हैं। जब कृषि मंत्री हमारे यहां आए थे, तो मनरेगा के यूनियन के लोग उनसे मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि काम ही नहीं मिलता और दिखाया कि सौ दिन की जगह 29 दिन काम मिला था। 1500 करोड़ का पैसा सरकार के पास आता था, तो पैसा कहां जाता था?

उन्होंने कहा कि अब सरकार ने इसमें बदलाव किया तो उन्हें तकलीफ होने लगी। पहले 100 दिन काम की गारंटी थी, लेकिन अब 125 दिन काम की गारंटी मिलेगी। खेती को ध्यान में रखकर 2 महीने इसमें मजदूरों को छुट्टी देने की बात कही गई है। ऐसे कई लोग थे, जो काम किसी और से करवाते थे और पैसा कोई लेता था। सरकार ने इसको लेकर भी कानून बनाया है। अब जो आदमी काम करेगा, पैसा सीधे उसी के खाते में जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अच्छा काम किया है। ये लोग किस चीज का विरोध कर रहे हैं? इन्हें कुछ नहीं मिला तो नाम को लेकर विवाद कर रहे हैं। सरकार ने सिर्फ यह किया है कि 125 दिन काम मिले और जो काम करे, उसके खाते में पैसा जाए।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

झारखंड में नशे के खिलाफ अभियान तेज, गोड्डा और चतरा में लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

चतरा/गोड्डा । झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की...

कोलकाता: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, थप्पड़ मारे गए और फेंके गए अंडे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।...

admin

Read Previous

देश का अपमान कर रहे राहुल गांधी, जनता सिखाएगी सबक: रामदास आठवले

Read Next

तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com