देश का अपमान कर रहे राहुल गांधी, जनता सिखाएगी सबक: रामदास आठवले

मुंबई । पश्चिम बंगाल में आई-पैक ऑफिस में ईडी की छापेमारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि ईडी की कार्रवाई से सरकार का कोई संबंध नहीं होता है।

रामदास आठवले ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ईडी के पास अगर कोई सबूत या शिकायत आती है तो अधिकारी जांच के लिए जाते हैं। वे ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने नहीं गए थे। कंपनी के कारोबार की वजह से ईडी वहां गई होगी। ममता बनर्जी की सरकार को दोष नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीएम ममता बनर्जी को परेशान नहीं करना चाहती है। एसआईआर मतदाता सूची को पारदर्शी और साफ चुनाव कराने के लिए किया जा रहा है। फर्जी वोटरों और मृतकों के नाम हटाना इसका मकसद है। अगर कोई अपने देश का नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है तो उसे हटाने का काम एसआईआर के जरिए होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि साल 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी को लोगों ने बहुमत देकर जिताया था तो हमने और पीएम मोदी ने उसका स्वागत किया था। एसआईआर ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ नहीं है।

दिल्ली बुलडोजर एक्शन पर उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाया जाना गलत नहीं है। इसमें कई मंदिर और बुद्ध मंदिर टूट चुके हैं। ऐसे ही विकास में रुकावट बन रही इमारतों को तोड़ा जाता है। इसी तरह अगर कोई मस्जिद अवैध है तो उस पर भी कार्रवाई होती है। किसी को अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। शहर को साफ रखना चाहिए।

भारत की जीडीपी ग्रोथ पर राहुल गांधी के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर आठवले ने कहा कि अगर राहुल गांधी डेड इकोनॉमी कह रहे हैं तो उनका दिमाग खराब हो रहा है। राहुल गांधी को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। जीडीपी को डेड इकोनॉमी कहना ठीक नहीं है। हम दस सालों में चौथे नंबर पर आए हैं। आने वाले दिनों में हम तीसरे नंबर पर पहुंचेंगे और एक दिन हम पहले नंबर पर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘डेड इकोनॉमी’ कहकर वह देश का अपमान कर रहे हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

नारेबाजी करने वालों में शरजील इमाम और उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है: दिनेश शर्मा

Read Next

विधानसभा में रहने के लायक नहीं हैं आतिशी, रद्द होनी चाहिए सदस्यता : फतेह जंग बाजवा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com