‘वह शौक के हिसाब से राजनीति करते हैं’, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

पटना । राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शौक के हिसाब से राजनीति करते हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता के प्रति कोई रुचि नहीं है। तभी तो कोई बात बनती नहीं। उनका मन किया तो देश, मन किया तो कभी विदेश।

उन्होंने कहा कि जिस ढंग की राजनीति राहुल गांधी कर रहे हैं, देश में आज कांग्रेस की इसी वजह से दुर्गति हो गई है।

राहुल गांधी द्वारा संघ पर उठाए जा रहे सवालों पर कुशवाहा ने कहा कि यदि कोई ठोस मुद्दा होता तो अच्छी बात थी, लेकिन संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाना ठीक नहीं है। ऐसे आरोपों का कोई अर्थ नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर को मुद्दा बनाकर देख लिया गया। बिहार की जनता ने जोरदार तरीके से जवाब दे दिया। अब उनकी बुद्धि भगवान ही बेहतर जानता है, क्या कहा जाए। बिहार में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। फिर भी वही मुद्दा बनाते जा रहे हैं और वही रवैया अपनाते जा रहे हैं। जनता एनडीए के समर्थन में खड़ी है।

तेजस्वी यादव के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये क्या बोलते हैं, इसका अर्थ वही बेहतर समझते हैं। बिहार के गांव-गांव में जनता ने किसे वोट दिया है, यह जान लीजिए। जनता एनडीए के साथ है। एनडीए ने काम किया है। विपक्ष के लोगों का रवैया ठीक नहीं है, इसलिए जनता उनके साथ नहीं जा रही।

राजद के एक पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। जांच जरूर होनी चाहिए और गड़बड़ी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

राजद की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया कि एनडीए नेताओं का वेतन-पेंशन घोटाला। ये लोग ईमानदारी और शुचिता पर प्रवचन तो बड़ी-बड़ी करते हैं पर खुद को जहां से अनैतिक तरीके से जितने पैसे मिल जाएं, बटोरने में क्षण भर भी नहीं सोचते हैं। इस घोटाले पर बिहार सरकार की कार्रवाई कब होगी? कोई आम नागरिक होता तो उससे सूद समेत संपूर्ण राशि की उगाही और सजा सुनिश्चित करने में यह बुलडोजर से घर तोड़ने वाली सरकार 1 मिनट भी देर नहीं लगाती।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

सीजेआई के खिलाफ ‘मोटिवेटेड’ कैंपेन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति

Read Next

संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com