संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुत्व और मंदिर विरोधी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, “अगर कोई जज हमारे देश में मंदिरों का समर्थन करता है, इसलिए उन्हें अपराधी बना दिया जाता है। उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी विपक्ष नेता कर रहे हैं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने आरोप लगाए कि विपक्ष के राजनीतिक दल हिंदुत्व और मंदिर विरोधी हैं, जबकि मस्जिदों के समर्थक हैं। लेकिन लोग धीरे-धीरे इनकी असलियत को पहचानने लगे। यही वजह है कि ये (विपक्ष) धीरे-धीरे सिमटते चले जा रहे हैं। अब अगर यही हाल मद्रास हाईकोर्ट के जज के खिलाफ विपक्ष के नेताओं ने किया, तो तमिलनाडु में जहां पर ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार है, ये सरकार भी चली जाएगी।

संजय निरुपम ने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ‘वंदे मातरम’ गीत गाया जाता है, तो फिर मदरसों में क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ हमारा राष्ट्रगीत है और इस राष्ट्रगीत को लेकर कुछ मजहब के लोग विरोध करते रहते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिवसेना नेता ने कहा, “मुझे सबसे ज्यादा खुशी है कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150वीं वर्षगांठ के मौके पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा हुई। जब राष्ट्रीय स्तर पर किसी विषय की चर्चा होती है, तो उसकी जानकारी पूरे देश में फैलती है। हमारे देश की नई पीढ़ी है, जिसको हम ‘जेन जी’ कहते हैं, उसको पता भी नहीं कि ‘वंदे मातरम’ क्या है? कम से कम इस सरकार के प्रयासों की वजह से ‘वंदे मातरम’ के बारे में आज की पूरी नई पीढ़ी को एक जानकारी मिली। यह दूसरी बात है कि कांग्रेस वालों को इसमें पॉलिटिक्स दिख रही है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस कहती है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव है, इसलिए ‘वंदे मातरम’ पर सरकार चर्चा करा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि ‘वंदे मातरम’ गीत को इसी साल 150 साल पूरे हुए हैं। इसलिए सेलिब्रेट किया जा रहा है। अगर कांग्रेस इसमें राजनीति देख रही है तो यह ध्यान रखें कि ‘वंदे मातरम’ गीत चुनावों से बहुत ऊपर है। यह भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का मूलमंत्र था।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

‘वह शौक के हिसाब से राजनीति करते हैं’, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

Read Next

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com